UGC और अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर PCS अधिकारी का इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

UGC New Rule Row: UGC मामले और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मुद्दे को लेकर देश की सियासत गर्माई हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अब एक सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया है क्योंकि अधिकारी ने अपने रिजाइन का कारण UGC और अविमुक्तेश्वरानंद के मामले को बताया है। आखिर ऐसा क्यों हुआ आइए जानते हैं।
प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान को बताया वजह
दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के बरेली में मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। अब बताया यह जा रहा है कि उन्होंने UGC के नए नियम (UGC new Act 2026) और कुछ समय पहले प्रयागराज में हुए शंकराचार्य और उनके शिष्य के अपमान की वजह से इस्तीफा दिया है। उनका कहना है कि सरकार किसी साजिश के तहत ब्राहमणों को निशाना बना रही है।
UGC के खिलाफ सोशल मीडिया पर कर रहे थे पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलंकार अग्निहोत्री कुछ समय पहले से ही UGC के नियमों के खिलाफ Social Media पर ‘काला कानून वापस लो’ और ‘बीजेपी का बहिष्कार करो’ कैप्शन डालकर पोस्ट कर रहे थे। इसलिए उन्हें निलंबित कर शामली में पोस्टिंग कर दी गई थी। ये भी कहा जा रहा कि देर शाम उनकी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwaranand) से बात भी हुई थी।
कौन है अलंकार अग्निहोत्री?
बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) मूलरुप से कानपुर से हैं। उनका परिवार अभी भी कानपुर में ही रहता है। IIT BHU से B.Tech करने के बाद 10 साल तक इन्होनें IT फर्म में काम किया। इस दौरान इनकी शादी भी आस्था मिश्रा से हुई। बताया जा रहा है कि इनका जीवन काफी कठिनाइयों में गुजरा। इनके पिता की मृत्यु भी तब हुई थी जब ये महज 10 साल के थे। इस वजह से इन पर बचपन में ही परिवार की जिम्मेदारियां भी आ गई थीं क्योंकी वे घर के बड़े बच्चे थे।
10 साल तक कॉर्पोरेट में रहने के बाद जब वे थोड़ा आर्थिक तौर पर मजबूत हुए तब उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की और PCS अधिकारी बने। अलंकार अग्निहोत्री PCS के 2019 बैच के अधिकारी हैं। बरेली में तैनाती से पहले वे उन्नाव, बलरामपुर समेत कई जिलों में SDM के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे लखनऊ में भी सहायक नगर आयुक्त रह चुके हैं।
धरने पर बैठे अग्निहोत्री, समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज
इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सरकार UGC के इस नए नियम को वापस ले। वहीं ब्राह्मण समाज भी अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में आ गया है। समाज के समर्थकों ने इनका साथ दिया और सरकार की कड़ी निंदा की। ऐसे में अब ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अग्निहोत्री के इस कदम के लिए उन पर सख्त कार्यवाही भी हो सकती है?
इस लिंक को शेयर करें