TUE, 10 FEBRUARY 2026

प्रयागराज में सेना का एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश : तालाब में दलदल के बीच फंसा, 3 व्यक्तियों ने पैराशूट से जान बचायी

news image
उत्तर प्रदेश
21 Jan 2026, 01:35 pm
142 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

एक तरफ जहाँ प्रयागराज में माघ मेला स्नान चल रहा है, वहीं शहर के बीचों-बीच भारतीय सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। सेना का एयरक्राफ्ट हवा में उड़ने के दौरान संतुलन खो बैठा, और डगमगाते हुए तालाब में गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह प्लेन गिरा, वो शहर के बीच एक रिहायशी इलाका है और तालाब से सटकर ही एक स्कूल भी है।


हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयरोप्लेन के क्रैश होने से पहले ही उसमें सवार 3 लोग पहले ही पैराशूट से कूद गए थे, जो दलदल में लैंड हुए। स्थानीय लोगों ने कोशिश कर उन्हें दलदल से बाहर निकाला।


कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन एयरक्राफ्ट के आसपास दलदल और जलकुम्भी उगी होने से कोई भी रेस्क्यू टीम एयरक्राफ्ट तक नहीं पहुँच पायी है। एयरक्राफ्ट से जुडी ज्यादा जानकारी और किसी आमजन के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं आई है।


खबर में अपडेट जारी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.