दिल्ली के मालवीय नगर होटल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी नागरिक भी बने शिकार

Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक होटल में भीषण आग लग गयी। हादसे में लगभग 21 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए हैं। मारने वालों में स्थानीय लोगों के साथ कई विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लग गयी। जब तक लोग सँभालते और कुछ हरकत करते, तब तक आग रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल फ्लोरिश स्टे तक पहुँच गयी। तुरंत फ़ायर ब्रिगेड को खबर दी गयी, जिसने 10 दमकलें मौके पर भेजी।
दमकलों ने आग तो बुझा दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से ज़्यादातर विदेशी नागरिक थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब 40 लोगों को मौके पर रेस्क्यू किया, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के कुछ विडियो भी सामने आए जिसमें लोग बचने के लिए बिल्डिंग से कूदते हुए नज़र आ रहे हैं। बाहर खड़े लोगों ने भी उन्हें बचाने के लिए ज़मीन पर गद्दे बिछाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शोक जताया और मृतकों के परिवारों के लिए संवेदनाएं प्रकट की।
इस लिंक को शेयर करें

