होम/delhi/rajkumar-roat-raises-dungarpur-banswara-issues-in-india-bloc-delhi-meeting

INDIA गठबंधन की महाबैठक में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत हुए शामिल! उठाई क्षेत्र से जुडी प्रमुख मांगें

INDIA गठबंधन की महाबैठक में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत हुए शामिल! उठाई क्षेत्र से जुडी प्रमुख मांगें
दिल्ली
08 Jun 2026, 07:42 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajkumar Roat in INDIA Alliance Meeting: 8 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भारत के विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की महाबैठक आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान से डूंगरपुर-बांसवाडा के सांसद राजकुमार रोत भी शामिल हुए।

INDIA गठबंधन की इस महाबैठक में पूरे भारत के कुल 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया। राजस्थान की भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने दिल्ली जाकर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में सभी नेताओं ने मिलकर एक 5 सूत्रीय एजेंडे पर अपनी सहमति बनाई। विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से INDIA ब्लॉक अब SIR, महंगाई और किसानों के मुद्दों के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करेगा, क्योंकि NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षाओं में गड़बड़ियों के चलते लाखों युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है।

मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि INDIA गठबंधन केंद्र सरकार से देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसान की समस्याओं एवं कमजोर वर्गों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाने की मांग करेगा। साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही, बैठक में अंडमान-निकोबार आइलैंड्स के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान राजस्थान के सांसद राजकुमार रोत ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा क्षेत्र की प्रमुख मांगों को भी बैठक में सभी नेताओं के सामने रखा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन के सभी दलों की हर दो महीने में ऐसी ही बैठक होगी। INDIA ब्लॉक की अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.