क्या आप भी एलर्जी को कर रहे नजरअंदाज? बन सकती है बड़ी बीमारी

Allergy Symptoms Treatment: अक्सर आप एलर्जी जैसी स्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं। आपको लगता है कि ये सामान्य बात है जो कुछ समय के बाद ठीक हो जाएगी। इस तरह आप उसे छोड़ देते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस तरह से कितनी बड़ी बीमारी को बुलावा दे रहे हैं। अगर छींक या झुकाम या आंखों में खुजली हो या हाथों में लाल निशान दिखे तो आप उसे अनदेखा न करें। जल्द ही आप अपने डॉक्टर्स से परामर्श लें। नहीं तो आप अपनी ज़िंदगी से हाथ धो बैठेंगे। क्योंकि आपको एलर्जी तभी हो सकती है, जब आपका इम्यून सिस्टम कमजोर रहता है जिसकी वजह से आपको किसी चीज़ से एलर्जी हो जाती है।
एलर्जी बन सकती है मेडिकल इमरजेंसी
जानकारों का कहना है कि सबसे बड़ी एलर्जी का खतरनाक रूप anaphylaxis (कुछ खाद्य पदार्थ, दवाएं या कीड़ों के जहर के संपर्क में आने से) होता है। इसमें मरीज़ की ऐसी स्थिति हो जाती है कि उनको सांस लेने में दिक्कत होती है, गले में सूजन, ब्लड प्रेशर में कमी, चक्कर आना और बेहोशी हो जाती है। स्वास्थ्य जानकारों का कहना है कि कई बार लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर इलाज में देरी कर देते हैं, जिससे हालत और गंभीर हो जाती है।

बच्चों और युवा में ज्यादा मामला
डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में एलर्जी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। बढ़ता वायु प्रदूषण, फास्टफूड का ज्यादा सेवन और बदलता पर्यावरण इसके प्रमुख कारण है। खासकर बच्चों और युवाओं में फूड एलर्जी और सांस संबंधी एलर्जी के मामले तेजी से देखने को मिल रही है। अगर आपको ये सभी लक्षण दिख रहे है तो आप तुरंत डॉक्टर से जा कर मिलें। जैसे की सांस लेने में दिक्कत, गले, जीभ या चेहरे में सूजन, पूरे शरीर में लाल रंग रैश या निशान, खुजली, सीने में दर्द या जकड़न, चक्कर आ जाना, कमजोरी या बेहोशी आना।
क्या कहते हैं जानकार
स्वास्थ्य जानकारों के मुताबिक जिन लोगों को किसी खाद्य पदार्थ, दवा या अन्य चीजों से एलर्जी है, उन्हें उसकी जानकारी अपने परिवार को भी देनी चाहिए। ताकि कोई गंभीर एलर्जी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक जरूरी दवाएं हमेशा अपने पास रखनी चाहिए।

कैसे करें बचाव
एलर्जी से बचने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों की पहचान करें जिनसे आपको एलर्जी हो रही है। इसके अलावा साफ-सफाई का ध्यान रखें, प्रदूषण से बचाव करना है तो डॉक्टर की सलाह और दवा दोनों जरूरी माननी चाहिए। ताकि आपको आगे जाकर कोई दिक्कत ना हो।
कंटेंट- नेहा कुमारी
ये भी पढ़ें- अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाए और सांस फूलने लगे – ये पैनिक अटैक हो सकता है!
इस लिंक को शेयर करें

