वापस लौटा कोरोना-वायरस? आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Coronavirus Returns, Two Deaths confirmed in Andhra Pradesh: वापस लौट आया कोरोना वायरस? 2022 में भारत सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) से महामारी का ख़िताब छीन लिया था, लेकिन अब जुलाई 2026 में एक बार फिर से आंध्र प्रदेश में कोरोना के चलते 2 मौतें हो चुकी है। चार साल बाद कोविड-19 से मौतों की खबर ने स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के आठ सक्रिय मामले हैं।
किन की हुई मौत?
दोनों मौतें आँध्रप्रदेश के कडप्पा जिले में हुईं हैं।
पहला केस
पहली मौत 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई, जिन्हें आंध्रा के तिरुपति से तमिलनाडु के CMC वेल्लोर में भर्ती किया गया था। 28 जून को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कोविड-19 के साथ बैक्टीरियल इन्फेक्शन क्लेबसिएला निमोनिया भी था। साथ ही, उन्हें डायबिटीज और क्रॉनिक किडनी डिजीज भी थी।
दूसरा केस
दूसरी मौत 9 जुलाई को 43 वर्षीय शख्स की हुई, जिन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत और तेज खांसी की समस्या थी। शुरू में एंटीबायोटिक दवाइयां दी गयी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जाँच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई, इलाज शुरू हुआ लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने बताया कि मरीज़ को काफी लंबे वक़्त से शराब पीने की भी लत लगी हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने उतारी टीम
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए स्पेशल रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी हैं। इलाके में करीब 40 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और बाकी रिपोर्ट्स का इंतज़ार किया जा रहा है। वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं।
ओडिशा भी आया हरकत में
इन घटनाओं के बाद ओडिशा भी हरकत में आ गया है और 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के चलते कोरोना को लेकर जाँच बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के कमबैक को लेकर स्थिति पर नजर रख रहा है। विभाग का कहना है कि अभी नई लहर के संकेत नहीं हैं, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।
इस लिंक को शेयर करें

