होम/international/bangkok-pub-fire-27-dead-63-injured-thailand-at-rong-beer-na-lat-phrao

पब में लगी भीषण आग! 27 की जलने से मौत, 63 लोग हुए घायल

पब में लगी भीषण आग! 27 की जलने से मौत, 63 लोग हुए घायल
अंतरराष्ट्रीय
13 Jul 2026, 01:52 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bangkok Pub Bar Fire Accident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में देर रात एक बार में आग लग गयी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 अन्य घायल हो गए। आग रविवार देर रात चातुचक जिले के एक फेमस पब बार में लगी और तेज़ी से फैल गयी। अधिकारी फ़िलहाल बिजली सिस्टम में खराबी को आग लगने की वजह मान रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रोंग बीयर ना लाट फ्राओ (Rong Beer Na Lat Phrao) नामक इस बार में रात के करीब 12 बजे स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने लगा। धुआं निकालने के कुछ ही देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा पब धुएं से भर गया। पब में मौजूद सजावट का सामान और कई दूसरी चीज़ों ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा बार आग के लपेटे में आ गया। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टॉयलेट में घुस गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बिल्डिंग और बार का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और जो आग से घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.