होम/international/bangkok-pub-fire-27-dead-63-injured-thailand-at-rong-beer-na-lat-phrao-latest-updates

पब में लगी भीषण आग! 27 की मौत, 25 ICU में, सरकार देगी मुआवज़ा

पब में लगी भीषण आग! 27 की मौत, 25 ICU में, सरकार देगी मुआवज़ा
अंतरराष्ट्रीय
13 Jul 2026, 01:52 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bangkok Pub Bar Fire Accident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में देर रात एक बार में आग लग गयी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 73 अन्य घायल हो गए। 25 लोग अभी ICU में भर्ती हैं। आग रविवार देर रात चातुचक जिले के एक फेमस पब बार में लगी और तेज़ी से फैल गयी। अधिकारी फ़िलहाल बिजली सिस्टम में खराबी को आग लगने की वजह मान रहे हैं।

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, रोंग बीयर ना लाट फ्राओ (Rong Beer Na Lat Phrao) नामक इस बार में रात के करीब 12 बजे स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने लगा। धुआं निकालने के कुछ ही देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा पब धुएं से भर गया। पब में मौजूद सजावट का सामान और कई दूसरी चीज़ों ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा बार आग के लपेटे में आ गया। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टॉयलेट में घुस गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बिल्डिंग और बार का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

बिल्डिंग को किया बंद

चातुचक के स्थानीय प्रशासन ने घटना वाली बिल्डिंग को 30 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

मृतकों और घायलों को मिलेगा मुआवज़ा

थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और जो आग से घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने मौके पर ही बिल्डिंग की पूर्ण रूप से सुरक्षा जाँच का भी आदेश दिया। साथ ही, बैंकॉक जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को 29,700 थाई बात (लगभग 85 हज़ार रुपये) दिए जाएंगे। हॉस्पिटल में भर्ती लोगों को 4000 बात और सामान्य घायलों को 2,300 थाई बात मुआवज़े के तौर पर मिलेंगे।

स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जाँच कर रही है और आग की सटीक वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.