होम/international/donald-trump-and-xi-jinping-meeting-in-china

शी जिनपिंग को ट्रंप ने बताया महान नेता और अच्छा दोस्त, कहा- मैं झूठ नहीं बोलता

शी जिनपिंग को ट्रंप ने बताया महान नेता और अच्छा दोस्त, कहा- मैं झूठ नहीं बोलता
अंतरराष्ट्रीय
14 May 2026, 05:11 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Donald Trump and Xi Jinping Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं और उन्होंने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक की। ये बीते 20 साल में सबसे अहम बैठक बताई जा रही है। ट्रंप का बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत हुआ। वहीं सबसे खास बात इस बैठक की ये रही कि डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को महान नेता और अच्छा दोस्त बताया।

मैं झूठ नहीं बोलता, जिनपिंग एक महान नेता

ये पहली बार है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग की इतनी खुले तौर पर तारीफ की। ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों में ‘बेहतर भविष्य’ की उम्मीद जताई। बता दें कि ये बैठक 2017 के बाद अमेरिका के किसी राष्ट्रपति का चीन का पहला औपचारिक दौरा है और दोनों देशों के बीच व्यापार, ताइवान मुद्दा और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पर अहम बातचीत कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग में खुद को शी जिनपिंग का दोस्त बताते हुए कहा कि मैं जब इन्हें महान नेता और अपना दोस्त बताता हूं तो लोग विश्वास नहीं करते, वो मानते नहीं, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलता। ट्रंप ने दोनों देशों के भविष्य को शानदार बताया।

🚨⚡️During the walk up to the Great Hall of the People, Xi Jinping noticed Trump appeared tired on the stairs, so he paused and gave a brief explanation of the square, allowing him a moment to catch his breath. pic.twitter.com/TnJGr7sQei
— RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) May 14, 2026

जिनपिंग बोले- प्रतिद्वंदी नहीं सहयोगी बने दोनों देश

ट्रंप के बाद शी जिनपिंग ने ट्रंप के दौर पर धन्यवाद जताया। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को कॉम्पटीशन से ऊपर रखने की बात कही और कहा कि अमेरिका और चीन को आपसी साझेदार होना चाहिए ना कि प्रतिद्वंद्वी।

'हम दोनों ने फोन पर ही कई मुश्किलें सुलझाईं'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच भी मुद्दा गर्माया है तो उसे हम दोनों ने फोन करके सुलझाया है। मैं सीधे शी जिनपिंग को फोन करता था और इन मुद्दों पर बात करता था। लेकिन लोगों को नहीं पता होगा कि हमने कितने ही मामले इस तरह से सुलझाए हैं।

JUST NOW: President Trump, after getting so many wins today already, thanks President Xi Jinping
Democrats should take notes of what a real leader looks like
God Bless Trump 🙏 pic.twitter.com/FcaYKuqjpJ
— MAGA Voice (@MAGAVoice) May 14, 2026

इन मुद्दों पर हुई बातचीत

इस बैठक में व्यापार और तकनीकी तनाव, ताइवान को लेकर विवाद, और इरान युद्ध समेत सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई। शी जिनपिंग ने ताइवान पर संभव टकराव से सावधान रहने की चेतावनी भी दी। ये बैठक वैश्विक स्तर पर अहम इसलिए भी है क्योंकि दोनों महाशक्तियों के बीच रिश्तों में स्थिरता का संकेत निवेशकों और ग्लोबल पॉलिटिक्स के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे को ‘नई शुरुआत’ के तौर पर देखा जा रहा है।

कहीं इस दौरे के बाद भी ना शुरु हो जाए 'वॉर'

भले ही ट्रंप का ये दौरा 2026 में दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण दौर के बीच बेहद अहम माना जा रहा है कि देश अपने हितों के लिए इस कूटनीतिक तरीके से संवाद करते हैं लेकिन पिछली बार 2017 में जब ट्रंप ने चीन का दौरा किया था तो इसके बाद ट्रेड वॉर,तकनीकी प्रतिबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा पर टेंशन पैदा हो गए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.