होम/international/donald-trump-hormuz-strait-toll-warning-ceasefire

ट्रंप का नया ट्विस्ट! होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने की धमकी, 60 दिन बाद शांति न हुई तो वसूलेंगे टैक्स

ट्रंप का नया ट्विस्ट! होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने की धमकी, 60 दिन बाद शांति न हुई तो वसूलेंगे टैक्स
अंतरराष्ट्रीय
21 Jun 2026, 04:17 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Donald Trump on Toll in Strait of Hormuz: कभी स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर से टोल हटाने की बात करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प अब खुद ही होर्मुज़ पर टोल लगाने की बात कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा है कि फ़िलहाल तो 60 दिनों के सीज़फ़ायर के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन अगर शांति समझौता पूरा नहीं हो पाता है या फिर युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई करने की ज़रुरत पड़ी, तो अमेरिका होर्मुज़ पर टोल लगा सकता है।

क्या कहा ट्रम्प ने टोल को लेकर

रविवार को ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि 60 दिनों के सीज़फ़ायर के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट पर कोई टोल नहीं लगेगा, और 60 दिन पूरे हो जाने के बाद भी कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। लेकिन यदि पीस डील पूरी नहीं हुई, तो अमेरिका मिडल ईस्ट के देशों को गार्डियन एंजेल के तौर पर दी गयी सुरक्षा के बदले और मिडल ईस्ट में हुए खर्चे की भरपाई के लिए टोल वसूल सकता है।

क्यों ईरान ने फिर से बंद किया होर्मुज़

कुछ ही दिनों पहले अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के बाद समझौता हुआ था और 60 दिनों के सीजफायर की घोषणा की गयी थी, जिसके बाद ईरान ने भी धीरे-धीरे स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को पहले की तरह वापस खोलने की बात कही थी। लेकिन 20 जून को ईरान की IRGC ने फिर से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बंद करने का ऐलान कर दिया।

स्थानीय टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना ने होर्मुज़ से जहाजों को दूर रहने की चेतावनी दी है। सेना ने इस इस कार्रवाई को लेकर लेबनान में हुए इजराइल की हमलों और इजराइल द्वारा सीज़फ़ायर तोड़ने का हवाला दिया है।

क्या टोल लगेगा या नहीं

ट्रम्प ने कहा है कि 60 दिनों तक टोल नहीं लगेगा और 60 दिनों के बाद भी टोल नहीं लगना चाहिए। जब तक अमेरिका खुद अपनी तरफ से टोल नहीं लगाएगा, तब तक ऐसा कुछ नहीं होगा, लेकिन अगर समझौता पूरा नहीं हुआ या मिडल ईस्ट में खर्चे की भरपाई करनी पड़ी, तो टोल लगाया जा सकता है।

शांति समझौते को लेकर चल रही बात

इन सब के बीच अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए स्विट्ज़रलैंड पहुँच चुके हैं। ईरान के डेलीगेशन में विदेश मंत्री अब्बास अराघच हैं और अमेरिकी डेलीगेशन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ख़ास दूत स्टीव विटकॉफ़ और ट्रम्प के सम्बन्धी (दामाद) जेरेड कुशनर शामिल हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.