ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर क्यों रोका ईरान पर बड़ा हमला? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Donald Trump halts Attack on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले करने के लिए फ़िलहाल मना कर दिया है। अमेरिकी मीडिया द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रम्प ने अमेरिका के बड़े पदाधिकारियों और सलाहकारों के साथ एक मीटिंग की, जिसके बाद उन्होंने ईरान पर कोई भी नया बड़ा हमला नहीं करने का आदेश अमेरिकी सेना को दिया। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ट्रम्प ने अचानक से हमला रोक दिया, आइये जानते हैं -
घटता इंटरसेप्टर मिसाइलों का जखीरा
जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका की सेना के पास हथियारों की गिनती सीमित है। पिछले 5 महीनों से चल रहे युद्ध में पहले ही काफी ज्यादा मिसाइलें और स्पेशल पेट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलें (Patriot Interceptor Missile) इस्तेमाल की जा चुकी हैं। अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान पर बड़े हमले किये गए, तो मिडल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों के पास पेट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों और अन्य एयर डिफेन्स सिस्टम की भारी कमी पड़ सकती है, जिससे न सिर्फ सैनिकों को, बल्कि मिडल ईस्ट में अमेरिका के साथी देशों की भी सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
सीमा से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके हथियार
रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के शुरूआती दो महीनों में ही अमेरिका 1200 से ज्यादा इंटरसेप्टर मिसाइलों का इस्तेमाल कर चुका था। और पिछले 5 महीनों में ये आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इस वक़्त और ज्यादा बड़ा हमला करना अमेरिकी सेना को काफी कमज़ोर बना सकता है।
हालाँकि, अभी तक इस पर स्थिति साफ़ नहीं है कि यह आदेश सिर्फ कुछ दिनों के लिए है या लम्बे समय तक लागू रहेगा। जल्द ही इस पर नयी सूचना आने की उम्मीद है।
इस लिंक को शेयर करें

