होम/international/hormuz-strait-uae-oil-tanker-attack-indian-sailor-killed-india-summons-iran

होर्मुज़ में ईरान ने टैंकरों पर मिसाइल दागी, एक भारतीय की मौत! भारत ने ईरान को किया तलब

होर्मुज़ में ईरान ने टैंकरों पर मिसाइल दागी, एक भारतीय की मौत! भारत ने ईरान को किया तलब
अंतरराष्ट्रीय
14 Jul 2026, 02:26 pm
रिपोर्टर : Dushyant

IRGC Attack UAE Oil Tanker, Indian Dead: युद्ध के तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुज़र रहे UAE के दो ऑइल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलें दाग दीं। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए। हमले में भारतीय की मौत को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान के डिप्टी एम्बेसडर को तलब किया है।

क्यों हुआ हमला

सूत्रों के अनुसार, होर्मुज़ में UAE के “एमटी मोम्बासा” और “अल बहियाह” नाम के दो टैंकरों पर हमला हुआ। इसमें मोम्बासा पर सवार एक भारतीय नाविक की जान चली गई। इसके अलावा 8 लोग घायल भी हो गए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी शामिल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिसाइल हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई और वे काफी क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन जहाज़ के क्रू ने तुरंत हरकत में आते हुए आग पर काबू पा लिया।

ईरान ने दावा किया कि टैंकरों ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने के दौरान चेतावनी को नजरअंदाज किया और अपना नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया था।

भारत सरकार ने किया तलब

भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मामले को लेकर ईरान के डिप्टी एम्बेसडर को मंत्रालय तलब किया। मंत्रालय ने भारत में ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ़ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत अन्य ईरानी डिप्लोमेट्स को बुलाकर गहरी चिंता जताई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

UAE ने की निंदा

UAE ने भी हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ बताया। वहां के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और UAE इस हमले का जवाब देने और अपने लोगों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का पूरा हक़ रखता है।

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को लेकर बढ़ा तनाव

यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर से होर्मुज़ के करीब ईरानी जहाज़ों की घेराबंदी करने का ऐलान किया है और सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस पर ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा कि होर्मुज़ से कौन गुजरेगा और कौन नहीं, यह कोई बाहर वाला तय नहीं करेगा और ना ही ईरान पर दबाव बनाकर ऐसा करवाया जा सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.