होम/international/iran-political-crisis-pezeshkian-ghalibaf-abbas-araghchi-removal

ईरान में अमेरिका से जंग के बीच बड़ा सियासी संकट! विदेश मंत्री अब्बास अराघची को हटाने की तैयारी?

ईरान में अमेरिका से जंग के बीच बड़ा सियासी संकट! विदेश मंत्री अब्बास अराघची को हटाने की तैयारी?
अंतरराष्ट्रीय
04 Aug 2026, 09:44 pm
रिपोर्टर : Dushyant

ईरान की राजनीति पर दोहरा खतरा मंडराने लगा है। इक तरफ को ईरान इस वक़्त अमेरिका से युद्ध की मार झेल रहा है और दूसरी तरफ उसकी राजनीति में गहरी फूट पड़ने लगी है। ख़बर सामने आ रही है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ दोनों मिलकर विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता अराघची के कूटनीतिक तरीकों और मंत्री के तौर पर लिए गए और फैसलों से कुछ खासे नाराज़ चल रहे हैं।

राष्ट्रपति को नहीं है अब्बास के काम की जानकारी

सूत्रों का दावा है कि अब्बास अराघची पिछले कुछ हफ्तों से अपने और मंत्रालय के काम की कोई भी जानकारी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान को रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। साथ ही, अराघची ईरान की रिवॉल्यूशनरी आर्मी (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी के साथ मिलकर उनके तौर-तरीकों के हिसाब से काम कर रहे हैं।

पेजेश्कियान और गालिबाफ का मानना है कि अराघची सरकारी नीतियों को लागू करने के बजाय IRGC की नीति पर चल कर रहे हैं और अपने हिसाब स काम कर रहे हैं, जो देश के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। अगर यही स्थिति रही, तो वे अराघची को हटाने पर काम शुरू कर सकते हैं।

अराघची के खिलाफ जुटा रहे सबूत

ईरान के कुछ सांसदों ने अराघची के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए सबूत जुटाना भी शुरू कर दिया है। इस तनाव की शुरूआत तब से हुई, जब से अमेरिका के साथ बातचीत और परमाणु मुद्दों को लेकर मतभेद बढ़े हैं।

रिपोर्ट्स का कहना है कि बीते कुछ वक़्त में देश की सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े ज़रूरी फैसलों में IRGC का असर और दखल बढ़ा है, जिससे राष्ट्रपति की भूमिका पर भी फर्क पड़ रहा है।

अमेरिका के साथ युद्ध और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच ईरान की राजनीति में यह अंदरूनी लड़ाई और ज्यादा दिक्कतें पैदा कर सकती है। हालाँकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईरानी सत्ता के गलियारों में अभी से हलचल तेज़ हो गई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.