ईरान-अमेरिका शांति समझौते की धज्जियाँ उड़ा रहा इजराइल, लेबनान में मनमानी से किया ड्रोन से हमला

Lebanon Drone Attack By Israel: एक तरफ तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने की घोषणा हो चुकी है और दोनों पक्षों ने शांति समझौता साइन कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रम्प के कई चेतावनियों के बाद भी इजराइल ने फिर से लेबनान में ड्रोन से हमला किया है। हालाँकि, घटना पर फ़िलहाल तक इजराइल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कार पर किया गया ड्रोन हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ लेबनान के कफर तेबनित इलाके में ड्रोन से एक कार पर हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की जगह नबातियेह के करीब बताई जा रही है, जहाँ बीते दिनों में इजराइल की सेना की चहलकदमी बड़ी है।
युद्ध ख़त्म करने के बीच हमला
(Iran America Peace Deal) लेबनान में यह हमला ऐसे वक़्त पर हुआ है, जब ईरान और अमेरिका दोनों शांति समझौता साइन करने जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले दोनों देशों ने शांति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और युद्ध को ख़त्म कर दिया है। ऐसे में वापस हमले करके युद्ध भड़काने जैसी ये कार्यवाही इजराइल पर सवालिया निशान उठा रही है।
समझौते से इजराइल नाराज़
इस शांति समझौते से इजराइल में खासी नाराज़गी नज़र आ रही है। कुछ इज़रायली नेताओं का मानना है कि इस समझौते में इजराइल के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है। डील में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर भी कोई प्रतिबन्ध नहीं लगा है। यह भी आरोप है कि समझौते के दौरान इजराइल को जानबूझकर अलग रखा गया ताकि डील प्रभावित नहीं हो और बिना इजराइल के हस्तक्षेप के युद्ध खत्म हो जाए।
इस लिंक को शेयर करें

