सिन्धु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर से दी गीदड़ भभकी, कहा - सुरक्षा को खतरा हुआ तो भारत के खिलाफ छेड़ देंगे जंग

Pakistan Threat on Indus Water Treaty: भारत और पाकिस्तान के बीच सिन्धु जल संधि के स्थगित हो जाने के बाद पाकिस्तान पर इसका गहरा असर पड़ा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पानी को लेकर भारत को धमकी देने की कोशिश है। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान को ऐसा लगता है कि पानी को लेकर उसकी सुरक्षा को खतरा हो रहा है, तो पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग की शुरुआत कर सकता है।
क्या कहा ख्वाजा आसिफ ने
आसिफ ने भारत को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की तरफ आने वाले पानी के रास्ते में दखल दे रहा है और रुकावट बन रहा है। मुमकिन है कि भारत पानी का इस्तेमाल एक रणनीतिक हथियार की तरह कर रहा है। इसलिए अगर पाकिस्तान को कभी भी ऐसा लगा कि पानी को लेकर पाकिस्तान की सुरक्षा और अन्य गंभीर मसलों में समझौता हो रहा है या भारत की तरफ से खतरा बन रहा है, तो पाकिस्तान भारत पर जंग छेड़ देगा।
लेकिन साथ ही, आसिफ ने ये भी माना कि बीते एक साल में सिन्धु जल संधि और पानी को लेकर क्या-क्या बदलाव या घटना हुई है, उन्हें इसकी कोई खबर नहीं है।
क्यों टूटी सिन्धु जल संधि
पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हमला कर 26 भारतीयों की हत्या कर दी थी। इसके परिणामस्वरूप, भारत ने Indus Water Treaty तोड़ दी थी और पाकिस्तान की तरफ का पानी रोक दिया था। भारत ने शर्त रखी थी कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस मज़बूत कार्यवाही नहीं करता है, तब तक पाकिस्तान की तरफ पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
क्या है पाकिस्तान में बदहाली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इस वक़्त पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। सिंध और बलोचिस्तान इलाकों में पानी की समस्या बढती ही जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई इलाकों में किसानों की खेती पर गहरा असर पड़ रहा है। अगर यही हाल रहे, तो संभव है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
इस लिंक को शेयर करें

