होम/international/russia-missile-attack-lakshmi-mittal-arcelormittal-steel-plant-ukraine

यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के Steel Plant पर रूस का मिसाइल हमला! 2 की मौत, 13 घायल

यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के Steel Plant पर रूस का मिसाइल हमला! 2 की मौत, 13 घायल
अंतरराष्ट्रीय
17 Aug 2026, 08:23 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Lakshmi Mittal ArcelorMittal Steel Plant Missile Attack by Russia: शनिवार की देर रात रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में मिसाइल से हमला कर दिया, जिसके निशाने पर भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल का स्टील प्लांट आ गया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 कर्मचारी और ठेकेदार घायल बताए जा रहे हैं। हमले में प्लांट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद प्लांट में प्रोडक्शन का कुछ काम रोकना पड़ा।

क्रिवी रिह में स्थित लक्ष्मी मित्तल का यह प्लांट यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट्स में से एक है और देश की इंडस्ट्रियल इकॉनमी में इसकी अहम भूमिका है। रूसी हमले में प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े कई ज़रूरी हिस्सों को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा है। हमला होने के बाद दमकलकर्मियों, बचाव दल और मेडिकल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू।

प्लांट पर पहले भी हो चुका है हमला

यह पहली बार नहीं है जब युद्ध के दौरान इस प्लांट को निशाना बनाया गया है। 2022 में भी रूस के एक मिसाइल हमले में इस प्लांट की एक रोलिंग मिल नष्ट हो गई थी। उस हमले में एक कर्मचारी की भी मौत हो गयी थी।

2005 में मित्तल ने खरीदा था प्लांट

क्रिवी रिह का यह स्टील प्लांट पहले यूक्रेन की सरकारी कंपनी के कण्ट्रोल में था। बाद में 2005 में लक्ष्मी मित्तल की कंपनी मित्तल स्टील ने इसे खरीद लिया था। इसके बाद 2006 में मित्तल स्टील और आर्सेलर कम्पनी एक साथ मिल गयी। दोनों कंपनियों ने मिलकर आर्सेलरमित्तल नाम से काम शुरू किया और तभी से यह स्टील प्लांट उसका हिस्सा बन गया।

इस हमले के बाद कंपनी ने प्रोडक्शन को कुछ वक़्त के लिए कम कर दिया है।

यूक्रेन ने भी किया हमला

दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी रूस के मॉस्को में एक बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कईयों के घायल होने की खबर है। साथ ही, रूस की ‘वाइल्ड बेरीज़’ नाम की एक ऑनलाइन रिटेल कंपनी के वेयरहाउस में भी आग लग गयी है। सेना का दावा है कि रूस में मिसाइल फ्यूल बनाने वाली एक फैक्ट्री पर भी हमला किया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.