होम/international/trump-iran-peace-talks-project-freedom-halted-epic-fury-ended

अचानक बदला रुख! डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी सैन्य कार्रवाई - क्या होने वाला है बड़ा समझौता?

अचानक बदला रुख! डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी सैन्य कार्रवाई - क्या होने वाला है बड़ा समझौता?
अंतरराष्ट्रीय
06 May 2026, 02:58 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Trump Suspends Project Freedom: USA प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के साथ बातचीत शुरू की है और इस दौरान कुछ दिनों के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोक दिया है। ट्रम्प का कहना है कि ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही शांति वार्ता अपने आखिरी दौर में पहुँच चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच पीस ट्रीटी भी पक्की हो जाएगी। इसलिए सैन्य कार्यवाही रोक दी गयी है।

वहीं, दूसरी तरफ विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने भी मीडिया के ज़रिये बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को भी ख़त्म कर दिया गया है। मार्को रुबियो ने बताया कि यह ऑपरेशन ईरान पर दबाव बनाने और मिडल-ईस्ट क्षेत्र से जुड़े मिशन के लिए था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का जो मकसद था, वो पूरा हो चुका है, इसलिए इसे ख़त्म किया जा रहा है। (Operation Epic Fury Ended)

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा – पाकिस्तान और अन्य देशों के कहने पर, ईरान के खिलाफ चल रही हमारी ज़बरदस्त सैन्य सफलता को रोककर समझौते कि तरफ आगे बढ़ते हुए हमने यह फैसला किया है कि प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है। हालाँकि, ये इस बात पर निर्भर करता है कि दोनों देशों के बीच समझौता हो पाता है या नहीं। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर नाकाबंदी अभी भी जारी रहेगी।

ट्रम्प ने कहा कि हम ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर वे समझदारी दिखाते हैं तो हम भी सकारात्मक कदम उठाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान कि तरफ से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद ईरान पर लगाए प्रतिबंधों में ढील देने और सैन्य कार्यवाही को रोकने का फैसला लिया है। हालांकि, ट्रंप ने साफ़ कहा कि अगर ईरान शांति वार्ता में टालमटोल करता है, तो सभी विकल्प खुले रहेंगे।

ईरान की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन तेहरान के कुछ अधिकारी इस कदम को सकारात्मक बताते हुए आगे बातचीत की उम्मीद जता रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.