गंजा कहना भी यौन शोषण! कोर्ट ने दिया फैसला, अब गंजा कहने पर भी होगा मुकदमा

Bald Comment is Equivalent to Sexual Harassment: आपने अक्सर कई लोगों को गंजा कहकर लोगों को चिढ़ाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या हो अगर आपका यह गंजा कहना आपके खिलाफ कोर्ट केस बन जाए, और वो भी कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि यौन शोषण जैसा गंभीर अपराध। सुनने में ये थोडा अटपटा ज़रूर लग सकता है, लेकिन ऐसा ही एक वाकया सच में हुआ है। हाल ही में ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ब्रिटेन के एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी आदमी को गंजा कहना सेक्शुअल हैरेसमेंट माना जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में 64 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन टोनी फिन और उनकी कंपनी ब्रिटिश बंग कंपनी बीच मुकदमा चल रहा था। टोनी ब्रिटिश बंग में तकरीबन 24 सालों से काम कर रहे थे। साल 2019 में एक दिन किसी बात पर बहस हो जाने की वजह से उनके सुपरवाइजर जेमी किंग ने टोनी को गंजा कह दिया। खुद के लिए गंजा शब्द सुनना टोनी को इतना गहरा चुभा कि टोनी ने कोर्ट में मुकदमा ही कर दिया। टोनी ने बताया कि गंजा बुलाए जाने से उन्हें किसी भी गाली या मारपीट से ज्यादा तकलीफ हुई है।
मामले की सुनवाई हुई और जज जोनाथन ब्रेन वाली पैनल ने ये स्वीकार किया कि किसी को गंजा कहना उसके शारीरिक बनावट के आधार पर निशाना बनाकर उसे मानसिक प्रताड़ना देने के बराबर है। गंजा बुलाना किसी भी व्यक्ति पर सीधा हमला है।
पैनल ने यह भी कहा कि आमतौर पर गंजापन सिर्फ पुरुषों में ही पाया जाता है। स्त्रियों में यह समस्या बहुत कम होती है। इसलिए किसी पुरुष के लिए इस शब्द का इस्तेमाल यौन शोषण या उत्पीडन के बराबर है।
कोर्ट ने ये भी कहा कि किसी महिला के शरीर को लेकर अभद्र या अपमानजनक टिपण्णी करना और और पुरुषों को गंजा कहना एक समान अपराध है।
इस लिंक को शेयर करें

