होम/international/ukraine-russia-drone-attack-1000-drones-moscow-2-killed

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 1 हजार से ज्यादा ड्रोन दागे, 2 की मौत

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 1 हजार से ज्यादा ड्रोन दागे, 2 की मौत
अंतरराष्ट्रीय
20 Sept 2026, 06:41 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, रातभर में 1,000 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन रूस के अलग-अलग हिस्सों की ओर भेजे गए। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे।

Our long-range responses had a very significant impact in the Moscow region last night. One of Russia’s key oil industry facilities and the aggressor’s logistics facility were hit. These are billions of dollars that sustain the war machine. The systems used included FP-1, RZ-100,… pic.twitter.com/ka5mlDSgb7
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) September 20, 2026

यूक्रेन के ड्रोन हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमारे हमले ने मॉस्को पर एक बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ा है। रूस के तेल रिफाइनरी इंडस्ड्री पर भी ड्रोन ने हिट किया है। ये बिलियन डॉलर की एक तरह से वॉर मशीन थी। जेलेंस्की ने ये ड्रोन हमला करने वाले अपने सैनिकों को उनके सटीक टारगेट के लिए धन्यवाद दिया है, साथ ही यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस के काम भी तारीफ की है।

राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला- मेयर सर्गेई

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया। हमले में मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को क्षेत्र में दो लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

संसदीय चुनाव के आखिरी दिन हमला

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसकी वायु रक्षा ने देशभर में करीब 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यह हमला रूस में चल रहे संसदीय चुनाव के आखिरी दिन हुआ है। रूसी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हमले का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना था, हालांकि यूक्रेन की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.