मौत के मलबे से गूंजी किलकारी! वेनेज़ुएला भूकंप में गर्भवती महिला ने मलबे के नीचे दिया बच्चे को जन्म

Venezuela Earthquake: आपने अक्सर सुना होगा कि अँधेरे में से ही सूरज निकलता है, लेकिन आज एक ऐसा वाकया हुआ है, जिसने इस बात को सच कर दिया है। वेनेज़ुएला में आए भयानक भूकंप के करीब 200 लोगों की मौत हो गयी और 1500 लोग ज़ख़्मी हुए हैं। इसी दर्दनाक तस्वीर के बीच मलबे में दबी एक गर्भवती महिला ने मलबे में ही अकेले अपने बच्चे को जन्म दिया है। एक तरफ मलबे के नीचे जहाँ कई जिंदगियां दम तोड़ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उजाले के किरण की तरह एक नयी ज़िन्दगी बाहर भी आ रही थी। (Pregnant Woman Gives Birth)
#NOTICIAS #CHTV #VENEZUELA
👉🏻😯 Entre polvo y escombros, una nueva vida llega tras la tragedia
Un día después de los fuertes terremotos que afectaron a Venezuela, se ha viralizado un video donde una mujer dio a luz en medio de los escombros y fue asistida por ciudadanos que se… pic.twitter.com/VGILiebJRT
— CHTV HONDURAS (@ChtvH3124) June 26, 2026
दरअसल, 25 जून को वेनेज़ुएला में एक के बाद एक 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो भूकंप आए। इस प्राकृतिक आपदा में हज़ारों घर और इमारतें ज़मींदोज हो गयी और करीब 200 की मौत हो गयी। इसके अलावा हज़ारों लोग अभी भी मलबे के ढेर के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। पूरे देश में 39 हज़ार से भी ज्यादा लोग लापता हैं।
आपदा से तबाही, रेस्क्यू वर्क और राहत शिविर में ठहरे लोग। देखिये भूकंप के मंज़र की कुछ तस्वीरें -
इस लिंक को शेयर करें

