वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी! 32 लोग थे सवार, 15 की मौत

Vietnam Phu Quoc Island Boat Accident: शनिवार को वियतनाम के टूरिस्ट स्पॉट फू क्वोक आइलैंड के पास एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया, जिसमें भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव बीच पानी में पलट गयी। हादसे के वक़्त नाव में 36 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। (15 Indians Dead)
जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी नाव होन मे रुट आइलैंड से एन थोई पोर्ट जा रही थी। नाव में उस वक़्त कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन क्रू सदस्य और एक अटेंडेंट शामिल थे। हादसा उस समय हुआ, जब नाव एन थोई के बंदरगाह की तरफ लौट रही थी। जब नाव तट से करीब 400 मीटर दूर थी, तभी समुद्र में नाव अचानक असंतुलित होने की वजह से पलट गई। फ़िलहाल समुद्र की तेज़ लहरों को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। असल वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है।
मौजूद लोग नहीं कर पाए रेस्क्यू
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त वहां और भी कई नाव थी, जो 5 मिनट के अन्दर ही मौके पर पहुँच चुकी थी, लेकिन लोगों को रेस्क्यू नहीं कर सकी। उनका कहना है कि लोग नाव के अन्दर फंसे हुए थे और नाव पानी में थी। उनके पास रेस्क्यू वाले पूरे इक्विपमेंट नहीं थे, इसलिए वे ज्यादा मदद नहीं कर पाए। जो लोग बाहर निकल गए थे, उन्हें ज़रूर बचा लिया गया था।
रेस्क्यू टीम ने बचाया
घटना के बाद राहत एवं बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिन 15 लोगों की मौत हो गयी, उनके शव भी बाहर लाए गए। रेस्क्यू किये गए 21 में से 2 की स्थिति गंभीर है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां जरूरतमंद लोग जानकारी और मदद प्राप्त कर सकते हैं।
इस लिंक को शेयर करें

