अब Ola-Uber को मिलेगी टक्कर? भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में लॉन्च की Bharat Taxi की नई सवारी

Bhajanlal Sharma Launch Bharat Taxi in Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार शाम जयपुर में भगवत सिंह मेहता सभागार, ओटीएस में भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान में इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे।
कंपनी का दावा है कि यात्रियों को ओला और उबर की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत सस्ती राइड मिलेगी। सर्ज प्राइसिंग नहीं लगेगी। 11 किलोमीटर तक की दूरी पर ग्राहक को करीब 25 रुपये तक का फायदा होगा। हाल ही में कंपनी ने अपना मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया था।
यह देश का सबसे बड़ा सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जिसमें ड्राइवरों को सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म का भागीदार बनाया जाएगा। टैक्सी ड्राइवरों ने बताया कि भारत टैक्सी में अन्य कंपनियों की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा कमाई हो रही है और रोज 10 से 12 राइड मिल जाती हैं। शहर में राइड आसानी से उपलब्ध हो जाती है। हालांकि शहर के बाहरी इलाकों में अभी भी थोड़ी दिक्कत होती है।
भारत टैक्सी का मकसद जनता को किफायती और ड्राइवर-फ्रेंडली सेवा देना है। यह सेवा जल्द ही राजस्थान के और भी शहरों में शुरू होगी।
इस लिंक को शेयर करें

