होम/jaipur/bjp-mahila-morcha-state-president-rakhi-rathore-birthday-metro-jaipur

राखी राठौड़ ने मेट्रो में मनाया अपना जन्मदिन, जानिए इसकी खास वजह

राखी राठौड़ ने मेट्रो में मनाया अपना जन्मदिन, जानिए इसकी खास वजह
जयपुर
08 Aug 2026, 06:01 pm
रिपोर्टर : Dushyant

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने जयपुर की मेट्रो ट्रेन में अपना जन्मदिन मनाया। ट्रेन का एक कोच इस सेलिब्रेशन के लिए बुक किया गया था। राखी राठौड़ समेत बीजेपी नेत्रियां यहां मौजूद रहीं, उन्होंने केक कटिंग सेरेमनी की और फिर गीतों पर जमकर डांस किया।

राखी राठौड़ ने मेट्रो को सपोर्ट करने के लिए लिया ये फैसला

राखी राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन किया। ऐसे में उन्होंने सोचा कि मेट्रो को सपोर्ट करने के लिए और सरकार की इस पहल को और आगे बढ़ाने के लिए, इससे जुड़ने के लिए ये किया गया है। साथ ही मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी अब इस तरह के सेलिब्रेशन की अनुमति दी है ऐसे में उन्होंने ये फैसला लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.