Gold silver rate: 11 अगस्त को अचानक सोने-चांदी के हजारों रुपए तक बढ़ गए भाव, जानिए आज का रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आज एकदम से भार उछाल आ गया है। यहां तक कि बीते 6 दिनों से एक ही रेट पर कारोबार करती चांदी के भी भाव आज बढ़ गए। मंगलवार, 11 अगस्त को इन दोनों धातुओं की कीमत में हजारों की रुपए बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में क्या चल रहा भाव?
सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 11 अगस्त को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 3,160 रुपए बढ़कर 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 22 कैरेट का भाव 2,900 रुपए बढ़ाकर 1,40,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 6 दिन बाद चांदी 10,000 रुपए बढ़ गई औऱ 2,55,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?
राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 3160 रुपए बढ़कर 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 2900 रुपए बढ़कर 1,40,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी एक सात दिनों बाद अचानक 10 हजार रुपए उछलकर 2,55,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय युद्ध हालातों से लगातार बदल रहे समीकरण
इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम यानी अमेरिका ईरान-इजरायल युद्ध से बनी परिस्थितियों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

