होम/jaipur/gold-silver-rate-31-july-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: 31 जुलाई को क्या है सोने-चांदी का भाव, जयपुर में खरीद से पहले जान लें भाव

Gold Silver Rate: 31 जुलाई को क्या है सोने-चांदी का भाव, जयपुर में खरीद से पहले जान लें भाव
जयपुर
31 Jul 2026, 11:43 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बाद आज फिर हल्की गिरावट दर्ज की गई। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 31 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी तीन दिन से 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपए बढ़कर 1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 250 रुपए बढ़कर 1,32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ईरान युद्ध से लगातार बदल रहे समीकरण

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम यानी अमेरिका ईरान-इजरायल युद्ध से बनी परिस्थितियों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.