होम/jaipur/jaipur-aiapget-exam-power-cut-nta-49-students

जयपुर में AIAPGET Exam के बीच बत्ती गुल! 49 छात्रों का छूटा पेपर, अब 1 सितम्बर को वापस होगा एग्जाम

जयपुर में AIAPGET Exam के बीच बत्ती गुल! 49 छात्रों का छूटा पेपर, अब 1 सितम्बर को वापस होगा एग्जाम
जयपुर
22 Aug 2026, 05:47 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur AIAPGET Exam Power Cut: शनिवार को जयपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करवाया जा रहा था, जिस दौरान अचानक लाइट चली गयी और कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं PG कॉलेज में सुबह की शिफ्ट एग्जाम चल रहा था। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड था और बीच एग्जाम में अचानक कई कंप्यूटर बंद हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध जताया, जिसके बाद NTA ने उस सेंटर पर पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी।

अचानक बंद हो गए आधे कंप्यूटर

22 अगस्त को NTA द्वारा AIAPGET परीक्षा आयोजित करवाई जा रही थी, जो सुबह 10 से 12 बजे तक होनी थी। कुल 192 अभ्यर्थी एग्जाम दे रहे थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद कुछ कंप्यूटर अचानक चलते-चलते बंद हो गए, जबकि कुछ चालू रहे। सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने पावर सप्लाई में गड़बड़ी की बात बताई। बार-बार बिजली की सप्लाई रुकने से लगभग आधे सिस्टम सही से काम नहीं कर पाए और 49 छात्रों का पेपर छूट गया।

सेकंड शिफ्ट में भी आई दिक्कतें

इतना ही नहीं, दूसरी शिफ्ट में होने वाले एग्जाम में भी कई दिक्कतें हुई। सबसे पहले तो एंट्री 2:30 बजे बंद हो जानी थी, लेकिन दोपहर के 3 बजे बाद छात्रों को एंट्री दी गयी। तब तक सभी बाहर धूप में खड़े रहे। इसके बाद सेंटर में बायोमेट्रिक सिस्टम भी सही से काम नहीं कर रहा था।

1 सितम्बर को दोबारा होगा एग्जाम

मामला सामने आने के बाद NTA ने पहली शिफ्ट में परीक्षा नहीं दे पाने वाले 49 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। इन छात्रों की परीक्षा अब 1 सितंबर को राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.