होम/jaipur/jaipur-amer-fort-guide-knife-attack-rajasthan-communal-violence

आमेर किले में गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद, मुस्लिम युवकों ने हिंदू गाइड को घोंपा चाकू, मोर्चरी के बाहर परिजनों का प्रदर्शन

आमेर किले में गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद, मुस्लिम युवकों ने हिंदू गाइड को घोंपा चाकू, मोर्चरी के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
जयपुर
08 Sept 2026, 04:09 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Amer Guide Attack: जयपुर के आमेर किले में गाड़ी को किले की ओर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। 2 मुस्लिम युवकों ने हिंदू टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी मुस्लिम युवक जीप में सवार थे। इस मामले ने एक बार फिर राजस्थान में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ उन घटनाओं पर बहस छेड़ दी है, जिसमें हिंदुओं पर इस तरह से सांप्रदायिक हमले हुए।

किले में गाड़ी ले जाने को रोका था

ये घटना आमेर में मावठा सरोवर के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी और जीप ड्राइवर आजम के बीच गाड़ी को आमेर किले की तरफ ले जाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक मनीष गाड़ियों को किले की तरफ जाने से रोक रहे थे। इसी बात को लेकर आजम से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि आजम ने जीप में ही बैठे अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर मनीष के पेट में चाकू घोंप दिया।

गंभीर रूप से घायल मनीष को इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आज मंगलवार को मनीष की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में युवक के परिजन, स्थानीय लोग और टूरिस्ट गाइड आमेर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने आजम और नाजिश को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आमेर थाने में पहले से दो मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला अचानक हुए विवाद का नतीजा था या इसके पीछे पहले से कोई विवाद था। हमले में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और दोनों आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

...तो आमेर में चाकू लेकर पहुंच रहे असामाजिक तत्व, सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न

गौरतलब है कि इस घटना ने आमेर जैसे जयपुर और राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। Amber Palace जैसे पर्यटन क्षेत्र में दिन के समय हुई इस तरह की वारदात ने पर्यटकों में डर बिठा दिया है।

राजस्थान में लगातार ऐसे मामलों से हिंदुओं में आक्रोश

आमेर की घटना ऐसे समय हुई है जब राजस्थान में पिछले कुछ सालों में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन सरकार अब इस पर शिकंजा कसने का दावा करती है। जो कि इस घटना के बाद पूरी तरह फेल होता दिखाई दे रहा है।

जुलाई 2025 में जयपुर के जामडोली इलाके में 22 साल के विपिन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनस कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और प्रदर्शन भी हुए। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस में धार्मिक पहचान को प्रमुखता से उठाया गया।

वहीं अगस्त 2024 में उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र देवराज पर चाकू से हमला हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय से था और देवराज हिंदू था। घटना के बाद उदयपुर में भारी तनाव पैदा हुआ, इंटरनेट सेवा बंद की गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

फिलहाल आमेर मामले में पुलिस की जांच जारी है। यह जांच ही तय करेगी कि चाकूबाजी की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों आरोपियों की भूमिका क्या रही।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.