होम/jaipur/jaipur-bjp-office-electricity-cut-off-energy-minister-heeralal-nagar

अश्विनी वैष्णव की PC के वक्त बीजेपी कार्यालय की बत्ती गुल होने की होगी अब जांच, खुद ऊर्जा मंत्री जताई नाराजगी

अश्विनी वैष्णव की PC के वक्त बीजेपी कार्यालय की बत्ती गुल होने की होगी अब जांच, खुद ऊर्जा मंत्री जताई नाराजगी
जयपुर
12 Jun 2026, 05:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: बीते दिन जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, इसी बीच यहां की लाइट कट गई थी। वो भी एक बार नहीं बल्कि 3-3 बार। इसके बाद अंधेरे में ही मीडिया के कैमरों की ही रोशनी में अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान खुद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे। लेकिन कुछ नहीं कर पाए। लेकिन अब उन्होंने इस पर जबरदस्त नाराजगी जताई है और इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है कि आखिर बिजली कटने का असल कारण क्या था?

हीरालाल नागर ने कहा कि अगर इस मामले में किसी अधिकारी या किसी इंजीनियर की लापरवाही सामने आई तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। इस मामले में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के साथ-साथ जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों से जानकारी ली।

अब तक क्या आया कारण सामने?

जयपुर बीजेपी कार्यालय में बिजली जाने के बाद के कारणों की शुरुआती जांच में अब तक सामने आया कि बीते दिन दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर 400 केवी पर 220 केवी केटीपीएस लाइन के सर्किट ब्रेकर गैस लीक होने के चलते इसे ठीक किया जा रहा था। लेकिन इसी बीच 250 एमवीए कैपेसिटी के दो ट्रांसफर ट्रिप हो गए। इसलिए कई इलाकों जैसे वैशाली, नगर, भांकरोटा, बंगला क्षेत्र की बिजली प्रभावित हुई थी। लेकिन 20 मिनट के भीतर-भीतर कई इलाकों मे वापस आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। विभाग का कहना है कि दोनों ट्रांसफार्मर्स को शाम साढ़े 4 बजे तक ठीक कर शुरू कर दिया था।

जयपुर बीजेपी कार्यालय में सौर ऊर्जा का इंतजाम क्यों नहीं?

अश्विनी वैष्णव की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लाइट तो कटी लेकिन सोचने वाली बात ये है कि वहां पर बिजली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं थी। जैसे कोई जनेरेटर या फिर सोलर पैनल से बिजली आपूर्ति। ये एक सबसे बड़ा सवाल है कि बीजेपी कार्यालय जैसे अहम स्थान पर सोलर पैनल या जेनरेटर का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का जो पीएम मोदी का विजन है इस पर बीजेपी कार्यालय ने पार्टी के छवि धूमिल कर दी। यहां पर तो सौर ऊर्जा से तो काम लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बीकानेर में 6 प्रसूताओं की हालत पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद गर्माई सियासत, कांग्रेस-RLP ने बीजेपी के खिलाफ संभाला मोर्चा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.