जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर, निगम में रच दिया इतिहास

जयपुर
26 Sept 2026, 05:37 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma
जयपुर नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल गया है। बीजेपी की सरोज कंवर ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराकर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की है। डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 149 पार्षदों ने मतदान किया। सरोज कंवर को 91 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। इस तरह सरोज कंवर ने 33 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इससे एक दिन पहले बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर के नए मेयर चुने गए थे।
इस लिंक को शेयर करें

