होम/jaipur/jaipur-hawamahal-government-school-cjp-inspection-poor-facilities

जयपुर के सरकारी स्कूलों का CJP ने किया निरीक्षण! एक स्कूल पर ताला, दूसरे में बच्चे पिंजरे में पढ़ने को मजबूर

जयपुर के सरकारी स्कूलों का CJP ने किया निरीक्षण! एक स्कूल पर ताला, दूसरे में बच्चे पिंजरे में पढ़ने को मजबूर
जयपुर
30 Aug 2026, 05:42 pm
रिपोर्टर : Dushyant

सरकारी स्कूलों की बेहाली और ख़राब व्यवस्थाओं को सामने रखने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को जयपुर की हवामहल विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। CJP की टीम सबसे पहले भट्टा बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंची, जहां स्कूल बिल्डिंग पर ताला जड़ा हुआ मिला।

CJP की राष्ट्रीय सचिव रेखा शर्मा के साथ टीम स्कूल पहुंची और स्कूल बंद मिलने पर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बच्चों की पढ़ाई पर पड़े असर की जानकारी ली। टीम का कहना है कि स्कूल बंद होने की वजह से कई बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ रहा है। कुछ बच्चे पढाई से दूर भी हो गए हैं। टीम ने ऐसे बच्चों के परिवार से बात करके उनकी भी खबर ली।

स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्कूल को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने और बच्चों के लिए रेगुलर क्लासेज करवाने की मांग की। इस दौरान CJP के लोगों ने कहा कि अगर स्कूल जल्दी ही नहीं खोला गया, तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

इसके बाद पार्टी की टीम भोमिया बस्ती स्थित राजकीय स्कूल पहुंची। यहां भी लोगों ने स्कूल की सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें रखीं। यहाँ स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों के पढने के लिए स्कूल की बिल्डिंग सुरक्षित नहीं है। बच्चे पढने के लिए एक पिंजरे जैसी जगह पर बैठकर पढने को मजबूर हैं। साथ ही, स्कूल की चारदीवारी भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं है।

CJP ने प्रशासन से मांग की कि दोनों स्कूलों की समस्याओं का जल्द समाधान करके स्कूल वापस से शुरू करवाए जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर स्कूलों की हालत और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.