जयपुर पुलिस का बड़ा छापा! 10 अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई, 1000 किलो बारूद बरामद

Jaipur Firecracker Factory Raid: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने और कई लोगों की मौत हो जाने के पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ चुका है और लगातार पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की एक विशेष टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदामों पर कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। इन अवैध गोदामों और फैक्ट्रियों पर भारी मात्रा में बारूद और पटाखे ज़ब्त किये गए।
लिमिट से ज्यादा मिला बारूद
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात 10 बजे से 1 बजे के बीच जयपुर के शहरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की। जमवारामगढ़ रोड स्थित बड़ी का बास क्षेत्र में एक लाइसेंसधारी गोदाम में 1000 किलो से ज्यादा बारूद और पटाखे मिले, जबकि तय सीमा 600 किलो की ही थी। टीम ने बरामद सामग्री का वज़न कर गोदाम को सील कर दिया। गोदाम किराए पर लेकर संचालित किया जा रहा था।
इसी इलाके में सुमेल रोड पर चल रहे दो अन्य गोदामों की भी जांच की गई। वहीं चेनपुरा में फोर्थ आरएसी के पास एक अवैध पटाखा कारखाना और गोदाम का भी पता चला। इसके अलावा हीरावाला और रूपवास लिंक रोड क्षेत्र में भी आवासीय इलाकों में कुछ पटाखा गोदाम संचालित हो रहे थे, जिन पर भी पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
कॉलेजों के पास बने पटाखा गोदाम
पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और संबंधित संचालकों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान कुछ गोदाम और फैक्ट्रियां ऐसी भी मिलीं, जो कॉलेज, हॉस्टल और रिहायशी इलाकों के नज़दीक ही संचालित हो रहे थे। इन तथ्यों के सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस लिंक को शेयर करें

