जयपुर में JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकानों के रैंप-रेलिंग और शेड तोड़े, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Jaipur: राजधानी जयपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों पर JDA का बुलडोजर चला। इस दौरान 80 से ज्यादा मकानों के बाहर बने रैंप, रेलिंग और शेड तोड़ दिए गए। JDA की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
JDA ने राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर की कार्रवाई
दरअसल, सांगानेर रोड के चौड़ीकरण की योजना के तहत गुर्जर की थड़ी के पास मेट्रो पिलर नंबर 84 से सोडाला तिराहे की तरफ पिलर नंबर 107 तक करीब 800 मीटर के दायरे में ये कार्रवाई हुई है। सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए JDA ने पहले ही संबंधित मकान मालिकों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बावजूद लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाए। इसके बाद JDA की टीम ने बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
ये कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है। JDA ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मकानों के बाहर बनाए गए रैंप, लोहे की रेलिंग और शेड को ध्वस्त किया गया।
इस लिंक को शेयर करें

