होम/jaipur/jaipur-neo-bar-club-hookah-bar-raid-manager-arrested

जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, NEO Bar Club का मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, NEO Bar Club का मैनेजर गिरफ्तार
जयपुर
19 Jul 2026, 01:55 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Hookah Bar Raid: जयपुर की पुलिस शहर में चल रहे अवैध हुक्का बारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भी बजाज नगर थाना पुलिस ने NEO Bar Club पर दबिश दी और वहां अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया। मौके पर से पुलिस ने नशा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले हुक्का, चिलम, पाइप और फ्लेवर बरामद किये। मामले में NEO क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर जिले में चल रहे सभी अवैध हुक्का बारों पर सख्त कार्रवाई करने का एक ख़ास अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाधिकारियों को ऐसा करने का निर्देश है। जब बजाज नगर थाना पुलिस को NEO बार में अवैध हुक्का सञ्चालन की खबर मिली, तो पुलिस टीम ने क्लब में दबिश दी। छापेमारी में पुलिस की टीम को मौके से पांच हुक्के, पांच चिलम, पांच पाइप, एक चिमटा और तीन खुले फ्लेवर पैकेट बरामद हुए।

टीम ने हुक्का और सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया। साथ ही, क्लब के मैनेजर अरुण बर्मन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर और क्लब संचालकों के खिलाफ राजस्थान संशोधन अधिनियम-2019 की धारा 4(क)/21(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्लब मैनेजर से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये अकेला मामला नहीं है। इस अभियान के तहत जयपुर पुलिस ने इससे पहले भी लायला कैफे सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया था और वहां से भी हुक्का व फ्लेवर समेत अन्य सामग्री जब्त की गई थी। पुलिस का कहना है कि शहर में नियमों को ताक पर रख कर चल रहे हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.