होम/jaipur/jaipur-nikay-chunav-690-wards-4238-candidates-nomination-2026

जयपुर के निकाय चुनाव में नामांकन की बाढ़! तीन दिनों में 4,238 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी

जयपुर के निकाय चुनाव में नामांकन की बाढ़! तीन दिनों में 4,238 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी
जयपुर
01 Sept 2026, 06:09 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Nikay Chunav: राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान जयपुर के 19 निकायों के 690 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के तीन दिनों में कुल 4238 उम्मीदवारों ने अपने नाम का पर्चा दाखिल किया। कुल 4238 उम्मीदवारों के हाथों 4,884 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

31 अगस्त को आए सबसे ज्यादा आवेदन

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के मुताबिक, 27 अगस्त को पहले दिन 39 उम्मीदवारों ने 48 नामांकन पत्र भरे। दूसरे दिन 29 अगस्त को 650 उम्मीदवारों ने 737 नामांकन दाखिल किए। वहीं नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली और 3,549 उम्मीदवारों ने 4,099 नामांकन पत्र जमा किए।

3 सितम्बर तक वापस कर सकेंगे नाम

अब 1 सितंबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 3 सितंबर की दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का वक़्त पूरा होने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। 4 सितंबर को उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

जयपुर नगर निगम में भी प्रत्याशियों की संख्या काफी अधिक रही। निगम के 150 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए 1,253 उम्मीदवारों ने कुल 1,392 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

नामांकन के आखिरी दिन रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालयों में सुबह से ही दावेदारों और समर्थकों की भीड़ रही। अब सबकी नज़रें आवेदनों की जांच, नाम वापसी और फाइनल प्रत्याशी लिस्ट पर टिकी हुई हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.