होम/jaipur/jaipur-oven-the-bakery-mayank-gopaliya-dead-after-11-days-beaten-by-3-muslim

जयपुर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया की 11 दिन बाद मौत, मुस्लिम युवकों ने किया था हमला

जयपुर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया की 11 दिन बाद मौत, मुस्लिम युवकों ने किया था हमला
जयपुर
17 Nov 2026, 05:26 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर में एक कैफे संचालक मयंक गोपालिया को 3 मुस्लिम युवकों ने सरेराह घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से इस कदर पीटा कि 11 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई। वे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

मामला वैशाली नगर के ओवन द बेकरी कैफे के मालिक मयंक गोपालिया का है। 5 नवंबर की रात मयंक अपना कैफे बंद करके घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। सिर पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। मयंक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। वो लगातार वार करते रहे।

इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। गंभीर हालत में मयंक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 दिनों तक इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बेकरी में काम करने वाली महिला से मिलने आता था आरोपी

बताया जा रहा है कि बेकरी में काम करने वाली एक महिला से शाहरुख की शादी तय हुई थी, लेकिन उसकी गलत हरकतों के चलते परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद शाहरुख महिला को परेशान करने लगा वो आए दिन बेकरी में आता और महिला से बातें करता और परेशान करता। कैफे के मालिक मयंक ने इसका विरोध किया और दोबारा बेकरी में ना आने को कहा तो शाहरुख ने मयंक को जान से मारने की धमकी दे दी और फिर वही हुआ, जिसकी आशंका थी। मयंक पर जानलेवा हमला हुआ। तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

ऐसे हमले रोकने का क्या करेग शासन-प्रशासन?

गौर करने वाली बात ये है कि डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाकर सरकार ने सामाजिक सौहार्द और संवेदनशील इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने की बात कही थी। लेकिन क्या कानून-व्यवस्था का मतलब सिर्फ संपत्तियों के लेनदेन को नियंत्रित करना है? आम नागरिक की जान की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

वहीं जयपुर पुलिस से सवाल है कि अगर आरोपियों ने पहले धमकी दी थी, तो उस धमकी पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस किसी बड़ी वारदात के बाद ही जागेगी? सीसीटीवी में हमले की बर्बरता दिख रही है, लेकिन क्या पुलिस की कार्रवाई भी उतनी ही तेज और प्रभावी होगी?

मयंक गोपालिया को इंसाफ मिलना चाहिए और राजस्थान के हर नागरिक को ये भरोसा मिलना चाहिए कि उसकी सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सवाल सिर्फ मयंक का नहीं, कानून के राज और आम आदमी की सुरक्षा का है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.