जयपुर में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को लात-घूसों से पीटा, पुलिस ने दो दिन तक दर्ज नहीं किया मामला

जयपुर में कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटा। इस दौरान घर के सदस्य बीच-बचाव भी करते हैं लेकिन बेटा लगातार पिता को पीटता है। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के दौरान बुजुर्ग कई बार सीढ़ियों पर गिर जाते हैं। इस दौरान उनका सिर दीवार से टकरा जाता है। जिसके बाद वे नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद भी बेटे को तरस नहीं आता है और वह उन्हें घसीटता हुआ घर के बाहर ले आता है। वहां पर भी लगातार उनकी पिटाई करता नजर आ रहा है।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो जाते हैं। हालांकि कोई इस दौरान बीच-बचाव की कोशिश नहीं करता है। जबकि बुजुर्ग की पत्नी घर के बाहर चारपाई पर बैठी नजर आ रही है। पिटाई में बुजुर्ग के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आती है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला 19 जून का सांगानेर थाना क्षेत्र के चंदलाई स्थित मारुति कॉलोनी का है। मामले में पीड़ित की बेटी मामले में एफआईआर दर्ज करवाने जाती है लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है। बुजुर्ग का नाम आनंदी लाल उच्चेनिया 67 हैं।
पूरे मामले में बुजुर्ग की बेटी सुनेना ने बताया कि वह शिकायत लेकर अगले दिन फिर से थाने पहुंची। वहां पर पुलिसवालों ने बड़े साहब नहीं ऐसा कहकर फिर से मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद 21 जून को आनंदी लाल स्वयं थाने जाते हैं तो पुलिस मामला दर्ज करती है।
बुजुर्ग ने मारपीट पर क्या कहा?
दैनिक भास्कर से बातचीत में बुजुर्ग आनंदी लाल ने बताया कि 19 जून की सुबह मैं चंदलाई में सिलेंडर लेकर गया था। जहां पर बहू ने मुझे घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद मैंने सिलेंडर घर के गेट पर रख दिया और गांव में चला गया। इसके थोड़ी देर बाद बेटा आता है और मुझे गांव के लोगों के सामने गालियां देता है। इसके बाद शाम को वह करीब 8 बजे घर पहुंचता है जमकर मारपीट करता है। जिससे मैं कई बार सीढ़ियों और जमीन पर गिर जाता हूं। मारपीट के बाद पत्नी शांति देवी को धमकी दी कि किराया मेरे पास भिजवा देना नहीं तो विधवा हो जाएगी। पीड़ित ने बताया कि बेटे ने साल 2014 में कुल्हाड़ी से पैर तोड़ दिया था। इसको लेकर भी मामला दर्ज करवाया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया।
आनंदीलाल ने बताया कि बेटा लंबे समय से संपत्ति ने नाम करवाने को लेकर झगड़ा करता रहता है। बहू भी गाली-गलौज करती है। बता दें कि आनंदीलाल 2019 में बीएसएनएल से रिटायर्ड हुए हैं। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है लेकिन छोटा बेटा मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण कुंवारा है।
इस लिंक को शेयर करें

