होम/jaipur/jaipur-spa-raid-jawahar-circle-police-malviya-nagar-2-spa-centres

जयपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी रेड! अनैतिक काम करने वाले 14 लोग हिरासत में

जयपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी रेड! अनैतिक काम करने वाले 14 लोग हिरासत में
जयपुर
03 Aug 2026, 01:42 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Police raids Spa Centres: स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जयपुर की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने रविवार को गिरधर मार्ग और मालवीय नगर इलाके में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर अचानक छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर से 14 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। दोनों स्पा सेंटर मसाज की आड़ में अनैतिक और गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त पाए गए।

डीसीपी (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि मालवीय नगर इलाके में स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियाँ होने का इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों जगहों पर छापेमारी की। मौके पर सवाई थाई स्पा से पांच युवक और छह युवतियों को, जबकि NTF स्पा से एक व्यक्ति व दो युवतियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इन स्पा सेंटरों को पहले भी पुलिस आयुक्तालय की गाइडलाइन की जानकारी दी गई थी और नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी संचालकों ने नियमों की अनदेखी की, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की।

जवाहर सर्कल थाना पुलिस अब तक अवैध काम करने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 110 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को सी-स्कीम, झोटवाड़ा और महेश नगर में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई थी, जिसमें दर्जनों लोगों को पकड़ा गया था।

पुलिस का कहना है कि शहर के पॉश इलाकों में भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलते ही तुरंत उन पर कार्रवाई की जाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.