होम/jaipur/lokmanthan-yatra-jaipur-2026-diya-kumari

जयपुर में ‘हम भारत के लोग’ संदेश के साथ निकली लोकमंथन यात्रा, 5 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

जयपुर में ‘हम भारत के लोग’ संदेश के साथ निकली लोकमंथन यात्रा, 5 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल
जयपुर
21 Sept 2026, 06:00 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर, 21 सितंबर। लोकमंथन-2026 के तहत सोमवार को जयपुर में ‘लोकमंथन यात्रा—जयपुर महानगर’ का आयोजन किया गया। श्री गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के बाद जलेबी चौक से शुरू हुई यात्रा को लोकमंथन-2026 आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा में शाही लवाजमा, लोक वाद्य, पारंपरिक परिधान, अखाड़ों के खिलाड़ी और विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। क्रीड़ा भारती के खिलाड़ियों ने साइकिलिंग, स्केटिंग, फुटबॉल, कबड्डी और सतोलिया जैसी खेल गतिविधियों के जरिए यात्रा में भाग लिया। यात्रा में करीब 1500 खिलाड़ी और नागरिक शामिल हुए।

यात्रा हवामहल, बड़ी चौपड़ और अल्बर्ट हॉल होते हुए महारानी कॉलेज पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रमों में 5 हजार से अधिक लोगों, जिनमें 3500 से ज्यादा महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल रहे।

महारानी कॉलेज परिसर में राजस्थान की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए चरी, भवई, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, कालबेलिया और मांड गायन समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इसके अलावा ‘लोक में भारत’, ‘लोक साहित्य और संस्कृति’ तथा ‘हम भारत के लोग—हमारी भाषा हमारी पहचान’ जैसे विषयों पर संवाद और परिचर्चाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में भारतीय संविधान, राजस्थान के लोक नायकों, गुरुकुल परंपरा, लोक विज्ञान, औषधीय पौधों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य लोक कला, संस्कृति, साहित्य, भाषा, लोक आस्था और संविधान को ‘हम भारत के लोग’ की भावना के साथ एक मंच पर प्रस्तुत करना रहा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.