होम/jaipur/rajasthan-nikay-chunav-2026-election-announcement-two-step-voting

दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 14 सितंबर को नतीजे, जानिए कब होगी वोटिंग

दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 14 सितंबर को नतीजे, जानिए कब होगी वोटिंग
जयपुर
19 Aug 2026, 04:28 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निकाय पहले चरण का चुनाव होगा 9 सितंबर को और दूसरे चरण का चुनाव होगा 11 सितंबर को। वहीं 14 सितंबर को मतगणना होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे।

ये रहेगा निकाय चुनाव का कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग में कांफ्रेंस हॉल में चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस वार्ता की और जानकारी दी कि प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। एक राज्य एक चुनाव के तहत ये चुनाव होंगे। 309 शहरी निकायों के चुनाव दो चरणों में होंगे। नगरपालिका लोक सूचना 27 अगस्त को जारी होगी। संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। पहले चरण का चुनाव होगा 9 सितंबर को होगा और दूसरे चरण का चुनाव 11 सितंबर को होगा। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी। अध्यक्ष पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 22 सितंबर को उपाध्यक्ष के लिए मतदान होगा।

निर्वाचन आयुक्त की बड़ी और अहम बातें

- लाउड स्पीकर वाहन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति जरूरी

- 15 दिनों में चुनाव खर्च का ब्यौरा देना होगा

- दो संतान से ज्यादा संतान होने पर चुनाव लड़ने से रोक हटाई।

- निकाय में विकास कार्य जो पहले ही घोषित हैं और जारी हैं तो वो होते रहेंगे।

- संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू।

- बिल पास कराने संबंधी सवाल को बताया हाइपोथेटिकल सवाल।

- वन स्टेट वन इलेक्शन का उद्देश्य हो रहा पूरा।

पंचायत चुनाव की लॉटरी पर क्या बोला आयोग

राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कही कि एक राज्य का परिणाम दूसरे राज्य को प्रभावित करे ऐसा नहीं होता है। 15 अगस्त से पहले ही लॉटरी देने को कोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन लॉटरी कराना राज्य सरकार के अधीन है। हम तो कोर्ट के आदेश की ही पालना कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा वोटर्स जयपुर में

वोटर्स की संख्या पर फोकस करते हुए राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 1 करोड़ 44 लाख मतदाता हैं।बूंदी के इंद्रगढ़ में सबसे कम 4,744 वोटर्स हैं। वहीं सबसे ज्यादा मतदाता 24,20,829 जयपुर में हैं।

इस चुनाव में ईवीएम से वोटिंग होगी। ईवीएम ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध होगा। प्रदेश में वार्डों की संख्या 10,245 है। इनके लिए 16,465 मतदान केंद्र बनाए जाएंदे। अगर फोटो पहचान पत्र नहीं तो 11 ऑप्शन में से एक पहचान पत्र देना होगा। इसके लिए मतदान सहायता केन्द्र बनाए गए हैं। इन चुनावों के लिए 1,15,255 कार्मिक चुनाव में लगेंगे। 98,790 पुलिस बल नियोजित होंगे। चुनाव के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त होंगे। वहीं आयोग मुख्यालय पर कंट्रोल रूम होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.