होम/jaipur/rajasthan-weather-alert-28-may-2026-rain-storm-jaipur

Rajasthan Weather Update: 28 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, भीषण लू से मिलेगी राहत

Rajasthan Weather Update: 28 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, भीषण लू से मिलेगी राहत
जयपुर
28 May 2026, 10:00 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather Heatwave: राजस्थान में लंबे समय से जारी भीषण हीटवेव के बाद मौसम विभाग ने आज 28 मई से प्रदेश के कई जिलों में तेज़ हवाओं, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे राजधानी सहित पश्चिमी उत्तर भारत में लू और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक 28 और 29 मई के दौरान राजस्थान में 70-80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से धूल भरी आंधी तथा गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बीकानेर संभाग से लेकर जयपुर, कोटा, नागौर, और दूसरे मध्य और पूर्वी हिस्से शामिल हैं।

पूरे देश में श्रीगंगानगर का तापमान सबसे ज्यादा

प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहले ही तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। बीती 27 मई को श्रीगंगानगर में पारा 48.2°C पहुंच गया था, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा था। हालांकि नज़दीकी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं।

IMD का अनुमान है कि ये बदलता मौसम कई जिलों में हीटवेव की तीव्रता को कम कर सकता है और लोगों को गर्मी से राहत देगा, हालांकि तापमान में गिरावट तेजी से नहीं होगी। आवागमन, खुले इलाकों में कामकाज और कृषि कार्यों के लिए विभाग ने समय-समय पर सलाह भी जारी की है।

जयपुर में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में दोपहर बाद मौसम का रुख बदलना शुरू हो सकता है। यहां 40–60 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं चलेंगी और शाम तक धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट संभावित है। वहीं श्रीगंगानगर, जहां तापमान 48°C के आसपास चल रहा था, वहां 70–80 किमी/घंटा की आंधी का अलर्ट जारी है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

धौलपुर और करौली में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे स्थानीय तापमान में गिरावट आएगी। अजमेर में तेज़ हवाओं के साथ बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। कोटा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना सबसे अधिक है। अलवर और भरतपुर जिलों में शाम के समय तेज़ हवा और बादल छाएंगे। कई जगह मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की घटनाओं की संभावना के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी राजस्थान में भी बदल सकता है मौसम

बीकानेर में तेज़ हवाओं और धूलभरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दृश्यता कम होने की आशंका है। रात के समय बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां तापमान में अच्छी गिरावट हो सकती है। जोधपुर में हवाओं की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक जा सकती है। धूलभरी आंधी का येलो अलर्ट है, जबकि देर शाम हल्की बारिश संभव है।

नागौर में गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। यहां उमस बढ़ेगी लेकिन गर्मी थोड़ी कम होगी। चूरू में धूलभरी आंधी मुख्य प्रभाव रहेगा। बारिश की संभावना कम है, पर लू की तीव्रता में राहत दिखेगी।

उदयपुर, पाली और सिरोही में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। जैसलमेर और बाड़मेर में हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है। यहां बारिश की संभावना कम है, लेकिन धूलभरी स्थिति दिनभर बनी रह सकती है।

क्या ना करें

बाहर निकलते समय तेज़ हवा और बारिश से बचें। मोटर चालकों को तेज़ धूल और कम दृश्यता के लिए सावधान रहें। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की गतिविधियों के चलते बारिश और आंधी का ये दौर जारी रहने की संभावना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.