होम/jaipur/rajasthan-weather-update-india-rajasthan-rain-thunderstorm

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत इन जिलों में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत इन जिलों में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
राजस्थान
03 May 2026, 10:24 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather Update: बीते शनिवार को पूर्वी राजस्थान समेत देश भर में अचानक मौसम पलटा और आंधी-तूफानी बारिश ने कहर बरपा दिया। जगह-जगह पेड़ टूटे, बिजली के पोल गिरे, बिजली के तार टूटे। जयपुर में तो एक बाइक सवार शख्स पर हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई जिससे करंट की चपेट में आने से वो जिंदा जल गया। प्रदेश भर में कई मवेशियों की भी मौत हुई है। जयपुर मौसम विभाग ने आज 3 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय मौसम रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी भारत में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम में दोहरा बदलाव जारी है।

देशभर में मौसम का हाल

यूपी, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है। IMD ने पूर्व और मध्य भारत में अब सामान्य से ऊपर बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना बनी है। कई उत्तरी राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ तापमान में राहत मिल रही है, जिससे गर्मी की तीव्रता थोड़ी कम हुई है।उत्तर भारत के इन हिस्सों में आज शाम तक बादलों के घुमड़ने और बारिश की संभावना है, जिससे पैदावार, ट्रैफिक और बाहरी गतिविधियों पर असर दिख सकता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तूफानी आंधी और बारिश का दौर शनिवार से जारी है। धूलभरी आंधी और बारिश के साथ तापमान सामान्य से नीचे या लगभग समान स्तर पर बना रहा। जयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं साथ ही कुछ हिस्से में बारिश भी दर्ज की गई, जिससे शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये मौसम का रुख लगभग 3 से 6 मई तक जारी रह सकता है, जिसमें कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज देखने को मिल सकती हैं। आंधी-बारिश से जयपुर में तापमान करीब 38°C के आसपास दर्ज किया गया है।

बीकानेर और अजमेर में भी धूलभरी आंधी और बारीकी के साथ बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। जिससे तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। जैसलमेर, फलोदी जैसे पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया क्योंकि यहां पर आंधी-बारिश का कोई असर नहीं है। हालांकि बीती शाम के बाद आसमान में बादलों ने गर्मी में कुछ कमी लाई।

मौसम विभाग ने 3 मई के लिए भी जारी किया येलो अलर्ट

IMD जयपुर ने राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हवा की गति 30-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। लोगों को इस दौरान बिजली गिरने, तेज हवाओं और अचानक बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। साथ ही बाहर रहने वाले लोगों और वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गयी है।

ये भी पढ़ें- Gold Silver RateToday: सोना-चांदी के क्या है आज के भाव, जानें अपने शहर में दाम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.