होम/jaipur/rajasthan-weather-update-jaipur-thunder-storm-and-rain-orange-yellow-alert

Rajasthan Weather Update: 4 जून को पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, जयपुर समेत जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Rajasthan Weather Update: 4 जून को पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, जयपुर समेत जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
जयपुर
04 Jun 2026, 10:28 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather: राजस्थान में 28 मई से लगातार मौसम में बदलाव आ रहे हैं। 28 से 31 जून तक लगातार तेज अंधड़ और झमाझम बारिश ने नौतपा को छूमंतर कर दिया था। 1 जून से भी आंधी-बारिश का अलर्ट दिय़ा जा रहा है लेकिन कुछ जिलों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी छोड़कर प्रदेश मे मौसम में कुछ खास बदलाव दिखाई नहीं दिया। बीती 3 जून को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को तर-बतर कर दिया। लेकिन अब फिर से मौसम केंद्र जयपुर ने 4 जून से मौसम में बदलाव की संभावना जता दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 4 जून को जयपुर समेत कई जिलों में आँधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग, जयपुर केंद्र के मुताबिक 4 जून को जयपुर, टोंक, अजमेर, ब्यावर, नागौर और सवाई माधोपुर जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कही तेज मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 60-80 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में भी आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 60-80 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

दौसा, भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली, चित्तौड़गढ़ और डीडवाना-कुचामन जिलों येलो अलर्ट है। यहां कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

3 जून को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग, जयपुर के मुताबिर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं पर धूल भरी आँधी और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूरे राजस्थान में सबसे गर्म रात जोधपुर के फलोदी में दर्ज की गई।

पूर्वी राजस्थान में हुई बारिश

मौसम विभाग की डेली वेदर रिपोर्ट के मुताबिक कोटा के सांगोद, डीगोद, रामगंजमंडी, बारां के छबड़ा, छीपाबड़ौद, बूंदी के पाटन, डूंगरपुर के चिकली, आसपुर, धंबोला, साबला, करौली, झालावाड़ के असनावर, खानपुर, मनोहर थाना, झालरापाटन, उदयपुर के कोटड़ा में अंधड़ आया और 1, 1 cm से कम कहीं-कही बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान में कहां-कहां बदला मौसम

बीकानेर में बीकानेर शहर, पूगल, खाजूवाला में हल्की आंधी दर्ज की गई और 1, 1 cm से कम कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की गई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.