होम/jaipur/rca-election-2026-voting-supreme-court-result-sealed-cover

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने रोका RCA चुनाव का नतीजा, किस बाहरी शख्स को मिली भीतर एंट्री

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने रोका RCA चुनाव का नतीजा, किस बाहरी शख्स को मिली भीतर एंट्री
जयपुर
29 Sept 2026, 04:05 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ, लेकिन नई कार्यकारिणी का फैसला अभी सार्वजनिक नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वोटिंग तो होगी लेकिन उसका नतीजा आज नहीं दिया जाएगा। फैसला बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाएगा और अगले आदेश के बाद ही खुलेगा।

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश मेघा गौड़ और दीनदयाल कुमावत की दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। याचिका में आरोप लगाया गया कि RCA की चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं को पूरी तरह बाहर रखा गया है और चुनावी प्रक्रिया में एक भी महिला मतदाता या उम्मीदवार नहीं है। याचिकाकर्ताओं की ने चुनाव प्रक्रिया जल्दबाजी में कराने और RCA के निर्धारित नियमों, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों से जुड़े आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप भी लगाए।

वोटिंग नहीं रुकी, नतीजे रोक दिए गए

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने साफ किया कि कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव कराया जा सकता है, लेकिन नतीजे घोषित नहीं किया जाएगा। यानी RCA के मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए, लेकिन किसे कितने वोट मिले और कौन नई कार्यकारिणी में पहुंचा, इसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं होगी।

38 मतदाताओं ने डाला वोट

RCA की अंतिम मतदाता सूची में कुल 38 मतदाता शामिल थे। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव, जयपुर और नागौर की एडहॉक कमेटियों के कन्वीनर और दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हैं। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और एक कार्यकारिणी सदस्य समेत 6 पदों के लिए मतदान हुआ।

चुनाव से पहले 18 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सभी 6 पदों पर 2-2 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला रह गया था। अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने थे।

पराक्रम राठौड़ ने कहा RCA को ग्रहण लगा

कोर्ट के आदेश के बाद RCA में मौजूद पराक्रम राठौड़ ने कहा कि अब तो उन्हें लगता है कि RCA को ग्रहण लग गया है। इसे दूर करने के लिए यहां हवन-पूजन कराना पड़ेगा। सभी को अपने ईष्ट से प्रार्थना करनी चाहिए। ये हालात दूर हो जाएं। धनंजय के लिए कहा कि वो तो मेरे भाई जैसा है।

बता दें कि राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ ने एक दिन पहले ही अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया था और बृजकिशोर उपाध्याय को अपना समर्थन दिया था।

RCA के वर्तमान प्रशासक भास्कर ए. सावंत ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन होगा, बाकी जो प्रक्रिया होगी वो कोर्ट का पूरा आदेश पढ़ने के बाद प्रभावी की जाएगी। गौरतलब है कि RCA चुनाव की पूरी प्रक्रिया उन्हीं की निगरानी में हुई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 1 जुलाई को RCA की एडहॉक कमेटी को निलंबित करते हुए तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त किया था। कोर्ट ने उन्हें 3 महीने के भीतर चुनाव कराने और चुनाव कार्यक्रम तय कर अदालत को बताने का निर्देश दिया था।

धनंजय खींवसर बोले- बाहरी को RCA में एंट्री किसने दी

RCA में मतदान के बाद धनंजय खींवसर ने मीडिया से बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा कि जिन लोगों का क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं था, वो भी RCA के अंदर थे। ऐसे 11 से 12 थे और जो वोट देने आए थे, उन्होंने वोट ही नहीं दिया।

धनंजय ने कहा कि डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, बालोतर क्रिकेट संघ एसोसिएशन में नए जुड़े हैं, उनको तो वोट देना था, इसके लिए उनके सचिव AGM में आए थे। लेकिन उन्होंने तो वोट ही नहीं दिया। इसका शिकायत चुनाव आयोग में कर दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.