होम/life style/pregorexia-in-pregnancy-symptoms-causes-risks-hindi

‘स्लिम’ मां बनने की चाह कहीं ना बन जाए खतरा, जानिए क्या है प्रीगोरेक्सिया?

‘स्लिम’ मां बनने की चाह कहीं ना बन जाए खतरा, जानिए क्या है प्रीगोरेक्सिया?
लाइफ स्टाइल
01 Jul 2026, 05:02 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

आज कल सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड परफेक्ट स्लिम बॉडी प्रेग्नेंसी की चाह की तरफ महिला आकर्षित हो रही हैं। मां बनाना एक जीवन का एक खूसबूरत सफर है। इस समय शरीर में बहुत तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसमें वजन बढ़ना आम बात है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, सोशल मीडिया पर #FitMom का हैशटैग और इस तरह के तस्वीरें-वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। फिट बॉडी मॉम का इमेज देख गर्भवती महिला के दिमाग पर असर डाल रहा है।

बहुत सारी महिलाएं इनके चलते उन्हें ऐसा लगता है कि वजन ना बढ़े, इसलिए वो बहुत काम खाना खा रही हैं। इस स्थिति को आज के समय में हम प्रीगोरेक्सिया कहा जाता है। इससे ईटिंग डिऑर्डर कहते है। समय रहते इन चीज़ो पर ध्यान ना दिए जाए तो मां और बच्चे दोनों की जान को जोखिम रहता है।

क्या है प्रीगोरेक्सिया?

ये ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भवती महिला बढ़ते वजन को लेकर चिंता में रहती है और इसी से वो पर्याप्त भोजन नहीं करती हैं। कैलोरी कम करने की कोशिश करती है और तो डॉक्टर के खाने से ज्यादा बॉडी को वर्क करने में लगा देती है।इनका उद्देश्य होता है कि वजन को काम करना, लेकिन इन सब करने ने बॉडी को पर्याप्त खाना नहीं मिल पता है।

क्यों बढ़ रही है ये समस्या?

जानकारों के मुताबिक सोशल मीडिया पर परफेक्ट बॉडी, सेलिब्रिटी जैसी फिटनेस, बच्चे होने से पहले दबाव रहता है। बच्चा होने के तुरंत बाद वो स्लिम दिखने की कोशिश में रहती हैं। बॉडी में हो रहे बदलावों से परेशान हो रही हैं। कई महिलाएं ये भूल जाती है कि हर किसी की प्रेग्नेंसी में स्थिति अलग-अलग होती है और स्वस्थ वजन, बच्चों का विकास होना जरूरी है। क्योंकि अगर बच्चा कमजोर हो तो जान भी जा सकती है, ये बातें हर मां को समझना चाहिए।

इन संकेत को ना ले हल्के में

वजन बढ़ने का डर, जरुरत से कम भोजन करना, बार-बार वजन मापना, अत्यधिक एक्सरसाइज करना, हर समय कैलोरी, बॉडी में हो रहे चेंज को लेकर परेशान होना।

क्या हो सकते हैं इसके खतरा

पेट में पल रहे बच्चे का विकास को खतरा हो सकता है, समय से पहले लेबर पैन हो सकता है, कम वजन वाले बच्चे का जन्म होना, मानसिक तनाव आपके और आपके बच्चों के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए जानकारों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस समय शरीर को मां और बच्चे दोनों की जरूरतों के मुताबिक अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। इसलिए केवल वजन कम रखने के उद्देश्य से भोजन छोड़ना या अत्यधिक व्यायाम करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर उन्हें बार-बार अपने बढ़ते वजन की टेंशन हो रही है तो आप डॉक्टर से जा कर मिल लें। ताकि आपको सारी परेशानियों का हल मिल जाए।

कैसे रखें खुद का ख्याल?

डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही व्यायाम करें। नियमित प्रेग्नेंसी चेकअप कराएं। मानसिक तनाव महसूस होने पर परिवार और डॉक्टर से बात करें। ताकि आपको जो फील हो रहा है वो आप शेयर कर दो। परफेक्ट बॉडी छोड़कर आप अपने और बच्चे दोनों का ध्यान रखें।

कंटेंट- नेहा कुमारी

ये भी पढ़ें- Gen Z में Telephobia: फोन पर बात करने में घबराहट, मैसेजिंग में क्यों महसूस होता है कंफर्ट?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.