भूलकर भी ना पीएं ये जूस... बाल हो जायेंगे इतने शानदार कि हर नजर आप पर जाएगी ठहर !

Hair Growth Juices: एक अच्छी डाइट आपके चेहरे पर ही नहीं, बल्कि बालों में भी चार चाँद लगा देती है। लेकिन इस बढ़ते दौर और बाहर के खान-पान से बालों में पोषण खत्म हो जाता है, जिससे बालों का टूटना, रफ होना आम हो जाता है। यही नहीं, बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने के लिए हम महंगे ट्रीटमेंट का सहारा भी लेते हैं जो हमारे बालों को ऊपर से तो शाइन दे देता है, लेकिन अंदर से यह हमारी जड़ों को कमजोर कर देता है।
लेकिन अब नहीं, आज ही इन्हें कहें बाय,
और दादी-नानी के पुराने नुस्खों को करें हाई।
और स्वस्थ बालों के लिए ये 6 जूस करें ट्राई।
इन्हें अपने बालों की समस्याओं के अनुसार सही और प्राकृतिक रूप से पिएँ... (Natural Hair Care)
1. घने बालों के लिए (Thick Hair) – नट्स और सीड्स पावर ड्रिंक
सामग्री:
5 भिगोए हुए बादाम
2 अखरोट
1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स)
कैसे बनाएं:
बादाम को बिना छिलका उतारे ग्राइंडर में डालें, इसमें अखरोट और पंपकिन सीड्स डालकर ग्राइंड करें। इसमें हल्का पानी या दूध डालें और अपने हिसाब से पिएँ।
2. स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए (Scalp Health) – सूदिंग स्कैल्प कूलर
सामग्री:
1 ताजा आँवला
½ नींबू
½ इंच अदरक
कैसे बनाएं:
आँवले को छोटे पीस में काट लें, इसमें नींबू का रस और अदरक मिलाकर पीस लें।
रोज़ या अपने हिसाब से अल्टरनेट दिनों में पिएँ।
3. बालों की ग्रोथ के लिए (Hair Growth) – रूट एक्टिवेशन जूस
सामग्री:
1 ताजा आँवला
½ नींबू
8-10 करी पत्ते
1 छोटा चम्मच शहद
कैसे बनाएं:
आँवला हमारी आँखों से लेकर बालों तक बहुत हेल्दी होता है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्सर में ग्राइंड करें और इसका जूस या शॉट्स बनाकर पिएँ।
4. स्कैल्प को ठंडक देने के लिए (Scalp Health) – एलोवेरा-खीरा/ककड़ी रिफ्रेशर
सामग्री:
2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
½ खीरा/ककड़ी
6-8 पुदीने के पत्ते
1 छोटा चम्मच नारियल पानी
1 गिलास पानी
कैसे बनाएं:
एलोवेरा जेल निकालें, इसे पुदीने के पत्ते, खीरा/ककड़ी और नारियल पानी के साथ मिलाकर पतला लिक्विड बना लें।
इसे पीने से बाल शाइनी और मजबूत होते हैं। साथ ही ये स्कैल्प को हेल्दी रखता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
5. बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए (Hair Growth) – रूट एक्टिवेशन जूस (बीटरूट मिक्स)
सामग्री:
1 छोटी गाजर
½ चुकंदर (बीटरूट)
½ इंच अदरक
आवश्यकतानुसार पानी
कैसे बनाएं:
गाजर को अच्छी तरह छीलकर धो लें। इसमें चुकंदर के कटे हुए पीस, अदरक और पानी मिलाएँ और पीस लें। इसे गिलास में छानकर पिएँ।
6. सफेद बालों के लिए (Grey Hair) – पिगमेंटेशन सपोर्ट ड्रिंक
सामग्री:
1 बड़ा चम्मच काले तिल
1 छोटा चम्मच अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स)
½ इंच अदरक
आवश्यकतानुसार पानी
कैसे बनाएं:
अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं तो ये आपके डाइट में बहुत खास रोल प्ले कर सकता है। काले तिलों को धोकर मिक्सर में डालें। इसमें फ्लैक्स सीड्स, अदरक और अपने अनुसार पानी डालें और इसका जूस बना लें।
इसे दिन में एक बार कभी भी पी सकते हैं। अपने शरीर के हिसाब से इसका सेवन करें।
इस लिंक को शेयर करें

