होम/life-style/golden-hour-benefits-evening-sunset-health-impact

शाम के इस सुनहरे पल को न करें नज़रअंदाज़, गोल्डन ऑवर बदल सकता है आपकी सेहत

शाम के इस सुनहरे पल को न करें नज़रअंदाज़, गोल्डन ऑवर बदल सकता है आपकी सेहत
लाइफ स्टाइल
31 Jul 2026, 06:06 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Golden Hour: आज के समय में ज़िंदगी अलार्म की आवाज़ से शुरू होती है और मोबाइल पर खत्म हो जाती है। दिनभर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, काम का दबाव और लगातार स्क्रीन पर बिताए जाने वाले घंटों ने इंसान को प्रकृति से दूर कर दिया है। पूरे दिन में एक ऐसा समय होता है, जब आप अपने शरीर और मन को सुकून दे सकते हैं। इस दौरान आप कुछ समय के लिए अपनी सारी परेशानियां भी भूल जाते हैं।

अपनी आंखों से देखें सूर्यास्त

सूर्यास्त से पहले की वह शाम, जब आसमान सुनहरे, गुलाबी और नारंगी रंगों से भर जाता है, आपकी सारी थकान मिटा देती है। इसी समय को गोल्डन ऑवर कहा जाता है।

गोल्डन ऑवर क्या है?

गोल्डन ऑवर वो समय होता है, जब प्रकृति की खूबसूरती और मनमोहक दृश्य आपके मन को मोह लेते हैं। सूरज की हल्की सुनहरी किरणें और बदलते रंग मन को शांति का एहसास कराते हैं। इन खूबसूरत दृश्यों को देखकर शरीर की थकान कम होने लगती है। जैसे-जैसे दिन समाप्त होता है, डूबते सूरज का नज़ारा मन को खुश कर देता है। दिनभर की भागदौड़ के बाद डूबते सूरज को देखना मन को शांत करता है और दिमाग को भी आराम देता है।

मूड में आती है पॉजिटिविटी

खुला आसमान, ठंडी हवा और डूबते सूरज का नज़ारा बेहद मनमोहक होता है। दिनभर की भागदौड़ और नकारात्मकता के बीच जब आप सूर्यास्त को देखते हैं, तो आपकी मानसिक थकान काफी हद तक दूर हो जाती है। अगर आप रोज़ कुछ मिनट इस पल के लिए निकालें, तो अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। ये आपकी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक बन सकता है, क्योंकि इस समय आपका मन और दिल दोनों शांत रहते हैं। आप कुछ देर के लिए सारी चिंताओं को भूलकर किसी शांत जगह पर बैठते हैं और खुद के लिए समय निकालते हैं।

ये भी पढ़ें- Gen Z का नया करियर फंडा: क्यों बदल रहे बार-बार नौकरी, क्या है ये लिली पैडिंग Trend

सिर्फ 15 से 20 मिनट ही काफी

जानकारों का कहना है कि हर दिन शाम को 15–20 मिनट सूर्यास्त (Sunset) देखने की कोशिश करें। पार्क, छत या किसी खुले स्थान पर बैठें। इस दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर प्रकृति का आनंद लें। गहरी सांस लें और आसपास की ताज़ी हवा को महसूस करें।

स्वस्थ रहने के लिए हमेशा दवा की ज़रूरत नहीं होती। कभी-कभी डूबते सूरज के साथ बिताए गए कुछ शांत पल भी मन और शरीर को नई ऊर्जा दे सकते हैं। इसलिए अगली बार जब शाम ढले, तो कुछ मिनट रुकिए। आसमान के बदलते रंग आपके इस गोल्डन ऑवर को और भी खूबसूरत बना देंगे।

कंटेंट- नेहा कुमारी

ये भी पढ़ें- आप रील्स देख रहे हैं, या रील्स आपको देख रही हैं? डोपामाइन और डिजिटल लत का खतरनाक सच

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी हर समय आती है नींद, कहीं ये नार्कोलेप्सी का हिंट तो नहीं


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.