होम/national/air-india-flight-ai-2379-turbulence-phuket-delhi-12-injured

हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिरा विमान! Turbulence में फंसी Air India की फ्लाइट, 12 घायल

हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिरा विमान! Turbulence में फंसी Air India की फ्लाइट, 12 घायल
राष्ट्रीय
04 Aug 2026, 05:24 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Air India Flight Turbulence: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक टर्बुलेंस में फंस गयी, जिसमें लगभग 12 यात्री घायल हो गए। 4 अगस्त की सुबह फुकेट से आ रही फ्लाइट AI-2379 अचानक ख़राब मौसम की चपेट में आ गई। इस दौरान प्लेन करीब 300 फीट नीचे गिर गया। हालाँकि, पायलट ने तुरंत स्थिति सँभालते हुए प्लेन कण्ट्रोल में ले लिया और सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया।

टर्बुलेंस सुबह के समय हुआ, जब ज़्यादातर यात्री आराम से सो रहे थे। यात्रियों ने बताया कि उड़ान भरने के लगभग डेढ़ घंटे बाद प्लेन अचानक से जोर-जोर से हिलने लगा करीब 2-3 मिनट तक हवा में आगे-पीछे पलटी और झटके खाता रहा।

क्या होता है टर्बुलेंस

मौसम के ख़राब होने या हवा के अचानक बदलने से एयरोप्लेन में जो झटके महसूस होते हैं, वो टर्बुलेंस होता है। हालाँकि, मॉडर्न एयरोप्लेन को इस तरह से बनाया जाता है कि वो ऐसे झटकों को झेलने के लिए तैयार होते हैं। ज़्यादातर प्लेन में तो मामूली झटके महसूस तक नहीं होते।

12 यात्री हुए घायल

घटना में करीब 12 लोग चोटिल हुए हैं, जिनमें 10 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई है। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। कुछ घायलों को एयरपोर्ट मेडिकल सेंटर और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

एक यात्री ने बताया कि उड़ान के कुछ देर बाद अचानक जोरदार झटके लगे। विमान दो-तीन मिनट तक हिलता रहा, जिससे कई लोगों के पैर और कंधे में चोट आई।

एयरलाइन का बयान

एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट ने उड़ान के दौरान कुछ वक़्त के लिए टर्बुलेंस अनुभव किया, लेकिन पायलट ने प्लेन सुरक्षित उतार लिया। हम प्रभावितों की मदद कर रहे हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.