होम/national/ankit-balyan-murder-case-shamli-police-encounter-two-accused-killed

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर
राष्ट्रीय
31 Aug 2026, 09:19 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह शामली में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हत्याकांड से जुड़े दो आरोपी सुमित और मोहित मारे गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से शामली से सोनीपत की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों तरफ से चली गोलियां

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में सुमित और मोहित घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

हमले से पहले की रेकी

26 अगस्त की शाम 32 वर्षीय सिंगर अंकित बालियान की जिम से निकलने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 20 और 21 अगस्त को शामली के सूर्या होटल में ठहरे थे। CCTV फुटेज में भी उनकी मौजूदगी दर्ज हुई है। पुलिस को शक है कि इसी दौरान अंकित की रेकी की गई थी।

दो आरोपी मृत, दो की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में चार लोग शामिल थे। इनमें से सुमित और मोहित मारे जा चुके हैं, जबकि सत्यम और आर्यन की तलाश जारी है।

DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि हत्या के पीछे पुरानी गैंगवार और अंकित के एक गाने से जुड़ा विवाद भी जांच के दायरे में है। पुलिस अब फरार आरोपियों और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.