होम/national/badrinath-dham-donation-theft-sit-arrests-pramod-nautiyal

राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने एक को किया गिरफ्तार, CCTV में रुपये निकालते दिखा

राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने एक को किया गिरफ्तार, CCTV में रुपये निकालते दिखा
राष्ट्रीय
13 Jul 2026, 08:16 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Badrinath Donation Theft Pramod Nautiyal Arrest: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन के निजी सचिव (PA) प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने 12 जुलाई को देहरादून से नौटियाल को गिरफ्तार किया है।

कैसे शुरू हुआ मामला

दरअसल, करीब 3 जुलाई को भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने BKTC के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ को एक शिकायती पत्र लिखकर बताया कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी हो रही है। इस पर मंदिर समिति ने जाँच शुरू करवाई, जिसमें प्रमोद नौटियाल पर आरोप साबित हुए।

क्या मिला सबूत

शिकायत के बाद शुरूआती जाँच में CCTV में कोई ऐसी घटना कैद नहीं हुई, लेकिन मंदिर समिति ने चढ़ावे और पैसों के हिसाब-किताब के सभी दस्तावेजों की जाँच शुरू कर दी। जाँच के कुछ ही दिनों में एक CCTV फुटेज सामने आई, जिसमें प्रमोद नौटियाल मंदिर से चढ़ावे के रुपये और दूसरा सामान बाहर निकालते हुए कैद हुआ। इसी के आधार पर मामले की जांच कर रही SIT ने प्रमोद को देहरादून से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल तक उन्हें चोरी की हुई रकम बरामद नहीं हुई है, हालाँकि, प्रमोद के ऑफिस से एक शालिग्राम पत्थर और एक लैपटॉप मिला है। जल्द ही प्रमोद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है प्रमोद और समिति का सम्बन्ध

जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद मंदिर समिति के चेयरमैन के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था और मंदिर परिसर में हेरफेर से जुड़ा हुआ है। हालाँकि, चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का कहना है कि आरोपी सिर्फ मंदिर समिति का एक कर्मचारी है, उनका PA नहीं।

इस घटना से धार्मिक स्थल की व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। मंदिर समिति ने मामले में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। प्रमोद से पूछताछ चल रही है, जिसमें और खुलासे होने की संभावना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.