होम/national/badrinath-temple-chadhava-theft-allegation-bktc-orders-internal-investigation

राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का आरोप! समिति ने शुरू की आंतरिक जांच

राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का आरोप! समिति ने शुरू की आंतरिक जांच
राष्ट्रीय
05 Jul 2026, 03:01 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Badrinath Donation Theft Case: अभी तक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े मंदिर में अब दान के चोरी होने की शिकायत मिली है। राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे की गणना के दौरान हेरफेर और अनियमितता के आरोप लगे हैं। शिकायत सामने आने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

कैसे सामने आया मामला?

सूत्रों के अनुसार, एक स्थानीय संगठन भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने 3 जुलाई को BKTC के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ को एक शिकायती पत्र लिखा। पत्र में संदीप ने आरोप लगाया कि चढ़ावे की गणना के दौरान चोरी हुई है और BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव ने ही यह चोरी की है। संदीप ने मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच कराने की मांग की।

समिति अध्यक्ष ने जाँच के आदेश दिए

मामले के सामने आते ही मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूरे मामले की आन्तरिक जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जाँच के लिए समिति गठित की जा रही है। जाँच समिति आरोपों की जांच के दौरान मंदिर में उपलब्ध दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित कर्मचारियों के बयान की समीक्षा करेगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निजी सचिव को लेकर दी सफाई

हेमंत द्विवेदी ने बयान देकर यह भी साफ़ किया कि सोशल मीडिया पर जिसे उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि मंदिर का ही एक नियमित कर्मचारी है। आरोपों के आधार पर जांच चल रही है। जाँच पूरी होने से पहले कोई भी फैसला निकालना सही नहीं होगा।

कितना है चोरी के दावों का सच

आरोपों के अनुसार 2 जुलाई को मंदिर की दानराशि गिनने के दौरान ही चोरी की गयी थी। लेकिन सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की शुरूआती जांच में ऐसी कोई साफ़ तस्वीर सामने नहीं आई है। फिलहाल संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।

वहीँ दूसरी तरफ, संदीप खत्री का कहना है कि उनके पास घटना की कोई CCTV फुटेज मौजूद नहीं है। मंदिर के सूत्रों से उन्हें जो सूचना मिली थी, उसके ही आधार पर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है।

समिति का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों पर आगे की कार्रवाई होगी और आखिरी फैसला लिया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.